UP : कहते हैं लूट या चोरी हुआ सामान किस्मत वाले को ही मिलता है, पर यहां तो गजब हो गया। चोरों ने चुराये हुये गहनों में से कुछ गहने कोरियर कर वापस भेज दिया। हालांकि चोरी किया हुआ पूरा जेवर वापस नहीं किया गया है। करीब 22 फीसदी जेवर कोरियर से वापस भेजा गया है। कोरियर पर राजदीप ज्वेलर्स सर्राफा बाजार हापुड़ के पते के साथ घर की मालकिन प्रीति का मोबाइल नंबर भी अंकित है। जांच से खुलासा हुआ ज्वेलर्स का पता फर्जी है। चोरी की वारदात के समय प्रीति अपने बेटे के साथ दिवाली के मौके पर हापुड़ गई थी। यह अजीबो गरीब वाकया गाजियाबाद से सामने आया है। प्रीति का घर गाजियाबाद में फार्च्यून रेजिडेंसी राजनगर एक्सटेंशन के सिरोही में है।
घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने उछलकर सामने आई है, उसके अनुसार बीते 23 अक्टूबर की रात प्रीति के घर से लगभग 20 लाख के गहने-जेवरात और 25 हजार कैश चोरी हो गये। मामला थाना तक गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसी बीच चोरी के कुछ गहने कोरियर से वापस आ गये। यह देख पुलिस भी हैरान और परेशान है। प्रीति के बेटे हर्ष ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि बीते 29 अक्टूबर की दोपहर एक कोरियर उनके फ्लैट पर पहुंचा। उसे खोला तो उसमें कुछ गहने रखे मिले। यह गहने छह दिन पहले चोरी हो गये थे। हर्ष ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। केवल 22 फीसदी जेवर वापस आए हैं। कोरियर हापुड़ से भेजा गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो व्यक्ति का चेहरा कैद हुआ है। कोरियर जिस पते से भेजा गया, वह जांच में फर्जी निकला। घटना की रात प्रीति के फ्लैट में बाहर की ओर से लगे लोहे के दरवाजे का ताला टूटा था, जबकि अंदर लकड़ी के दरवाजे को चाबी से खोला गया था।
इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर भी “ग्रहण”! मैसेज-कॉल सब बंद, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़
इसे भी पढ़ें :आजम खान को तीन साल की सजा








