Dhanbad : धनबाद के धनसार में एक नाले के पास एक शख्स की डेड बॉडी लावारिस हालत में मिली। नाला पुराना स्टेशन के रेलवे क्वार्टर 1/69 ब्लॉक 512 के पास है। लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फैली खबर पर धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नाले से बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त 45 साल के सुभाष चंद्र के रूप में की गई। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। सुभाष अपनी बीवी और बेटे के साथ पाथलडीह में रहते थे। गुजरे चार दिन पहले परिवार के साथ धनसार छठ महापर्व में शामिल होने गये थे। धनसार में सुभाष की साली का घर है।
सुभाष की साली ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि दीदी, जीजा और भतीजा 4 दिन पहले घर आये थे। सोमवार की शाम लगभग 4 बजे से जीजा घर से गायब थे। उन्हें आसपास खोजा गया पर कुछ पता नहीं चला। दीदी ने कहा… शायद वह अपने काम से दुर्गापुर चले गये होंगे। सुभाष चंद्र दुर्गापुर पावर प्लांट में जॉब करते हैं। सुभाष की साली का कहना है कि आज यानी बुधवार की भोर में खबर मिली की जीजा की डेड बॉडी नाले में पड़ी है। मिली खबर पर घरवाले भागे-भागे स्पॉट पर पहुंचे। जो कुछ देखा, होश उड़ गये। नाले में जीजा सुभाष चंद्र की डेड बॉडी पड़ी थी। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मोके पर पहुंची। शव को नाले से बाहर निकाला गया। डेड बॉडी लहूलुहान थी। कान भी कटा हुआ था। देखने से ऐसा लग रहा था कि मानो कान है ही नहीं। घरवालों ने आशंका जताई है कि सुभाष का मर्डर किया गया है। वहीं, उनका कहना है कि सुभाष की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।

इधर, धनसार थानेदार राज कपूर का कहना है कि पुराना स्टेशन रेलवे क्वाटर के पास नाले में एक बॉडी की सूचना मिली थी। डेड बॉडी से ब्लड निकल रहा था। आशंका है कि नाले में ढेर सारा कांच पड़ा हुआ है। नाले से निकालते समय बॉडी कट-फट गया होगा। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी। छानबीन की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर के साथ Petrol-Diesel भी हुआ सस्ता… देखें नया रेट
इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर भी “ग्रहण”! मैसेज-कॉल सब बंद, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़
इसे भी पढ़ें :आजम खान को तीन साल की सजा
इसे भी पढ़ें :हार्दिक बने टीम इंडिया के कप्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित और विराट















