- तय समय पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा करें : सीएम
- भू-अर्जन, विद्युत पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण सहित अन्य बाधाओं को जल्द दूर करने का निर्देश
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने आज कांटा टोली चौक पहुंचकर योगदा सत्संग आश्रम-कांटा टोली-कोकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि योगदा सत्संग आश्रम से कांटा टोली चौक होते हुए कोकर के शांति नगर तक बनने वाले इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। राज्य की राजधानी रांची में आवागमन की सुविधा सुलभ करना हमारी प्राथमिकता है। लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का शुभारंभ होना आवश्यक है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य में यदि कोई बाधा आ रही है तो निर्माण कार्य करने वाली कंपनी तथा जुडको राज्य सरकार के साथ तत्काल समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाएं।

मुख्यमंत्री ने जुडको के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 नवंबर 2022 तक भू-अर्जन तथा पेट्रोल पंप एवं अन्य अतिक्रमण संबंधित सभी प्रक्रिया का निपटारा कर लें। इसी प्रकार विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य 15 दिसंबर 2022 तक पूरी कर ली जाए ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की रुकावट न हो। सीएम हेमंत ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े इसका पूरा ख्याल रखें। अच्छे डायवर्सन रोड का निर्माण करें ताकि वाहनों के आवागमन कोई परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कांट्रेक्टर कंपनी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान जाम से मुक्त कराने के लिए कांटाटोली जहां-जहां जंक्शन की आवश्यकता हो वहां जंक्शन भी बनायी जाए। फ्लाईओवर निर्माण के समय सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। सुरक्षा मानकों में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में बालू की कमी न हो यह सुनिश्चित करें।

सीएम ने कार्य प्रगति की प्रजेंटेशन देखी
फ्लाईओवर निरीक्षण से पहले राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जुडको एवं कांट्रेक्टर कंपनी एम/एस दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष कार्य प्रगति से संबंधित प्रजेंटेशन रखकर हर पहलुओं पर विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं से कार्य पर कोई बाधा उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित कर तेज गति से कार्य करें। राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समय पूरा करें यही होना चाहिए।

ये रहें मौजूद
इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अबूबकर सिद्दीख, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस कप्तान किशोर कौशल, जुडको एवं कांट्रेक्टर कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर के साथ Petrol-Diesel भी हुआ सस्ता… देखें नया रेट
इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर भी “ग्रहण”! मैसेज-कॉल सब बंद, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़
इसे भी पढ़ें :आजम खान को तीन साल की सजा
इसे भी पढ़ें :हार्दिक बने टीम इंडिया के कप्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित और विराट
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग-बड़कागांव मेन रोड पर उतर आये सैकड़ों लोग… देखें क्यों












