घसीटते-घसीटते चली गई तीन लोगों की जान…देखें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दो की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सड़क किनारे खड़ा कोका कोला डिपो का गार्ड भी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गार्ड की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लिया है। वहीं, मौके पर ट्रक चालक फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों बाइक सवारों की पहचान भाभरी निवासी भोपाल सिंह पुत्र सकटुराम और हनुमान नगर थाना देहात कोतवाली निवासी सुशील कुमार पुत्र नेतराम के रूप में की गई है। दोनों अपनी अपनी बाइक से भगवानपुर फैक्ट्री से डयूटी कर लौट रहे थे। जैसे ही ये बहेड़ी गुर्जर गांव के निकट स्थित कोका कोला डिपो के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बराबर चल रहे दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारी। 100 मीटर तक दोनों घसीटते गए। ट्रक के पहियों के नीचे कुचले गए बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में सड़क किनारे खड़ा फैक्ट्री गार्ड बुड्ढा खेड़ा निवासी ओमकुमार का बेटा सुमेरचंद भी गंभीर घायल हो गया। जिसे उसके परिजन प्राईवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए ले गए। उपचार के दौरान ओमकुमार की भी मौत हो गयी।  यह घटना यूपी के सहारनपुर के गागलहेड़ी की है।

इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर के साथ Petrol-Diesel भी हुआ सस्ता… देखें नया रेट

इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर भी “ग्रहण”! मैसेज-कॉल सब बंद, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

इसे भी पढ़ें :आजम खान को तीन साल की सजा

इसे भी पढ़ें :हार्दिक बने टीम इंडिया के कप्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित और विराट

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...