Kohramlive : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देने के लिए PM मोदी आज संसद पहुंचे। इस बीच संसद में उनकी नीली जैकट आज चर्चा का विषय बनी रही। बताया जा रहा है कि पीएम की यह जैकट प्लास्टिक की खराब बोतलों को रिसाइकिल करके बनाई गई है। बीते कल यानि सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने पीएम मोदी को यह जैकट गिफ्ट की थी। ट्रायल के तौर पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के विशेषज्ञों ने यह जैकेट तैयार की है। कंपनी ने इसी तरह से प्लास्टिक की खराब बोतलों से ड्रेस बनाने की योजना बनाई है। इसे Unbottled इनिशिएटिव नाम दिया गया है।
इतनी बोतलों से बनी है जैकट
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने हर साल 10 करोड़ PET बोतलों का रिसाइकिल करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया कि एक यूनिफॉर्म को बनाने में कुल 28 बोतल को रिसाइकिल किया जाता है। इससे पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही पानी की भी बचत होगी। क्योंकि कॉटन को कलर करने में भारी मात्रा में पानी की जरूरत होती है। जबकि पॉलीस्टर की डोप डाइंग की जाती है। यह जैकट तमिलनाडु के करूर की कंपनी श्री रेंगा पॉलीमर्स ने बनाई है। इसे बनाने में एवरेज 15 बोतलें लगी है। एक पूरी ड्रेस बनाने में एवरेज 28 बोतलें यूज होती है। बोतल से पहले फाइबर बनाया जाता है और फिर इससे यार्न तैयार होता है। फिर यार्न से फैब्रिक बनता है और अंत में कपड़े तैयार होते है। रिसाइकिल बोतल से बनी जैकेट की रिटेल मार्केट में कीमत 2,000 रुपये है।
इसकी खूबियां
यह कपड़े पूरी तरह से ग्रीन टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, इस तरह के कपड़ों पर एक QR कोड होता है जिसे स्कैन करके उसकी पूरी हिस्ट्री को जाना जा सकता है। इन बोतलों को रिहायशी इलाकों और समुद्र से इकट्ठा किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : 4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा
इसे भी पढ़ें :जंगल में खोल रखी थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री, चौंक गये अधिकारी
इसे भी पढ़ें :कोटा से घर आये बेटा की अधज*ली ला*श मिली, रो पड़ा गांव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जीने-खाने का सहारा छिन गया, क्या बोले एक दुखी पिता
इसे भी पढ़ें : ALERT ! रांची में नकली सिंदूर से लेकर मुल्तानी मिट्टी तक की बिक्री, चौंका गई टीम
इसे भी पढ़ें : रांची के इस PDS दुकानदार पर गिरेगी गाज, डीएसओ को मिली कंप्लेन












