spot_img
spot_img
spot_img

रांची के इस PDS दुकानदार पर गिरेगी गाज, डीएसओ को मिली कंप्लेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के चुरी उत्तरी पंचायत के PDS दुकानदार विश्वनाथ यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाआपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। 7 लोगों के नाम से अपवाद पंजी में बिना अंगूठा निशान लगाये फर्जी कार्ड से राशन हड़पने का विश्वनाथ यादव पर इल्जाम है। इनका लाइसेंस नंबर 51/96 है। उन सभी से जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा बारी-बारी से फोन पर बात की गयी है। सात में तीन लोगों ने बताया कि उन्होंने अपना राशन कार्ड बनवाया ही नहीं है। PDS दुकानदारों और राशन कार्ड में फर्जीवाड़े को लेकर सीएम हेमंत सोरेन काफी गंभीर हैं। काम में लापरवाही बरतने और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश सीएम ने दिया है। बता दें की एक फरवरी से 14 फरवरी तक PDS सशक्तिकरण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस दौरान राशन कार्डधारियों का डेटा सुधार का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ये मामला सामने आया है। डीएसओ ने कहा कि जांच कर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

राशन कार्डधारियों के नाम और कार्ड संख्या निम्न हैं, जिनके नाम से राशन उठाया गया है।

1. सबीना खातून – 202007655638
2. जयंती देवी – 202007569424
3. प्रभा देवी – 202007655580
4. पूनम कुमारी – 202007655612
5. मधु कुमारी – 202007655610
6. नवीन कुमार – 202007569408
7. सरिता कुमारी – 202007655646

इसे भी पढ़ें : घर में लगी आग, जल गईं मां-बेटी…

इसे भी पढ़ें : कोयल नदी से बालू चुराने में शमीम खान एक बड़ा नाम, ऐसे खुला राज… देखें

इसे भी पढ़ें : गांववालों पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, क्या हुआ उस उग्रवादी का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : फौजी का बड़ी बेरहमी से किया था क*त्ल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें

इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...