spot_img

जंगल में खोल रखी थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री, चौंक गये अधिकारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही मिला। कुछ जंगल के इलाकों में नकली अग्रेंजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री तक खोल दी गई है। नकली शराब माफियाओं को बिहार और कोलकाता के माफिया तंत्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। हजारीबाग के चौपारण के काहूदाग जंगल में नकली अंग्रेंजी दारू बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई। खुलासा हुआ है कि नकली शराब सरकारी दुकानों तक खूब बिक रही है। पहले भी कई दफा नकली शराब बेचे जाने को लेकर हजारीबाग में खूब हाय-तौबा मच चुकी है। मिली एक गुप्त सूचना पर काहूदाग जंगल में उत्पाद विभाग की टीम धावा बोली। टीम में स्थानीय थाना की पुलिस भी शामिल थी।

नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री से अलग-अलग ब्रांडों के एक हजार पीस कॉर्क, बड़े तादाद में खाली बोतल, झारखंड एक्साइज का लीफ होलोग्राम, विहस्की फ्लेवर, अंग्रेजी शराब बनाने का रंग एवं स्प्रीट मिले हैं। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर राजीव नयन, जितेन्द्र कुमार एवं थानेदार शंभूनंद ईश्वर कर रहे थे। यह गोरख धंधा उग्रवादियों के गढ़ काहूदाग जंगल में बेखौफ चल रहा था। कठम्बा-भगहर रोड पर नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री के पकड़े जाने के बाद की फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। नकली शराब माफिया के तौर पर दांगी परिवार के कुछ गिने-चुने लोगों के नाम उछलकर सामने आये हैं। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची के इस PDS दुकानदार पर गिरेगी गाज, डीएसओ को मिली कंप्लेन

इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ की हुईं कियारा, सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से हुई शादी

इसे भी पढ़ें : संसद में अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, राहुल गांधी ने मां को…

इसे भी पढ़ें : नहीं रही उम्रदराज बाघिन ‘वीना रानी’, जानें कैसे हुआ अंत

इसे भी पढ़ें : चुने गये पंचायत में किए जाएंगे शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण कार्य… देखें

इसे भी पढ़ें : IED Blast : CRPF जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...