Ranchi : राजधानी रांची में दो नंबरी लोगों की एक बड़ी फौज के कारनामे का खुलासा हुआ है। नकली सिंदूर से लेकर मुल्तानी मिट्टी तक यहां बेखौफ बनाये और बेचे जा रहे हैं। चौंकाने वाली बातें यह सामने आई कि रांची के खुले बाजारों में हैंड वॉश, रंगोली हीना, थिनर, फेस पैक, ग्लिसरीन, हेयर कंडीशनर, उबटन और हेयर कलर पाउडर तक नकली बेचे जा रहे हैं। होली नजदीक है। नकली रंग बनाने तक का खेल शुरू हो गया।
नकली और मिलावटी सामान बेचे जाने का खुलासा तब हुआ जब राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय एक्टिव मोड में आ गई। 15 ड्रग इंस्पेक्टर की देखरेख में 5 स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने ताबड़तोड़ रेड कर नकली फिनाइल और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बरामद की। वहीं रॉ मैटेरियल, पंचिंग मशीन, कैश मेमो, फिनाइल की खाली बोतल और अन्य सामान बड़े तादाद में मिले। यह दो नंबरी धंधा रांची के लोअर चुटिया, हरमू हाउसिंग कालोनी, अपर बाजार, BIT मेसरा और रातू के झीरी और शांता नगर में बेखौफ चल रहा था। नकली सामान बेचने वाले दो नंबरी लोगों की जीवन कुंडली तक टीम ने हासिल कर ली है। ड्रग डायरेक्टर ऋतु सहाय ने मीडिया को बताया कि नकली सामान बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी सामान मिले। उन्होंने कहा कि बिना मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के कॉस्मेटिक सामान बनाये जा रहे थे। उन्होंने कहा कि हाइड्रोक्लोरिक एसिड भी बरामद हुआ है। इन दो नंबरी लोगों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें : रांची के इस PDS दुकानदार पर गिरेगी गाज, डीएसओ को मिली कंप्लेन
इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ की हुईं कियारा, सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से हुई शादी
इसे भी पढ़ें : संसद में अचानक सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, राहुल गांधी ने मां को…
इसे भी पढ़ें : नहीं रही उम्रदराज बाघिन ‘वीना रानी’, जानें कैसे हुआ अंत












