spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कोटा से घर आये बेटा की अधज*ली ला*श मिली, रो पड़ा गांव… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih (Jagannath Mandal) : गिरीडीह के बलगो जंगल में एक अधजली डेड बॉडी के मिलने से सनसनी फैल गयी। फैली खबर के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी। जितनी जुबां उतनी तरह की बातें होने लगी। मौका-ए-वारदात पर एक स्कूटी मिली। बगल में आधा बोतल पेट्रोल और मोबाइल पड़ा मिला। मिले मोबाइल से पुलिस को आशंका हुई कि यह डेड बॉडी विकास कुमार की है। उसके पिता का नाम बबन सिंह है। लगभग 17 साल का विकास कुमार राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। उसके पिता सऊदी सऊदी अरब में इंजीनियर हैं। करीब 15 दिन पहले ही वह कोटा से गिरिडीह आया था। SPS में प्रैक्टिकल परीक्षा देने कोटा से आया था। फिलहाल वह अपनी मां के साथ गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर में रह रहा था।

शुरुआती जांच में जो बातें सामने आयी उसके अनुसार विकास आज दिन के 11 बजे के करीब अपने घर से स्कूटी से निकला था। कुछ देर बाद ही यह शोर हुआ कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बलगो जंगल में एक जवान लड़के की अधजली लाश पड़ी है। वहां मिले स्कूटी और मोबाइल फोन से यह आशंका प्रबल हुई कि यह डेड बॉडी विकास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास के घरवालों को भी बुलाया। यह हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

मंगलवार की शाम को खंडोली की तरफ जा रहे वन विभाग के लोगों ने झाड़ियों में अधजली लाश को देखा। इसकी सूचना तुरंत बेंगाबाद के थानेदार को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मोबाइल से नंबर हासिल कर विकास के घरवाले को जानकारी दी। इसके बाद विकास के चाचा ललन सिंह सहित घर के कई लोग मौके पर पहुंचे। घरवालों ने पुलिस को बताया कि विशाल मंगलवार की सुबह अपनी मां को यह कहकर घर से निकला था कि उसे स्टडी बुक लाने जाना है। विशाल स्कूटी से ही घर से निकला था। पिकनिक स्पॉट खंडोली से रास्ते में घटनास्थल है।

इसे भी पढ़ें : जीने-खाने का सहारा छिन गया, क्या बोले एक दुखी पिता

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत की रहमत बरसी, निखर गई टूना की जिंदगी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...