spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- यूपी में कानून व्‍यवस्‍था सुधरी है और कनेक्टिटिविटी भी 

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जालौन जिले के कैथरी गांव में 296 किमी. लंबे 4 लेन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा,ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों ही को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा। एक समय था, जब माना जाता था कि यातायात के आधुनिक साधनों पर पहला अधिकार सिर्फ बड़े-बड़े शहरों का ही है, लेकिन अब सरकार भी बदली है, मिजाज भी बदला है। ये मोदी है, ये योगी है।पीएम ने कहा, खराब कानून व्यवस्था और कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख मुद्दे थे। अगर इनको ठीक कर दिया जाए तो यूपी में चुनौतियों को चुनौती देने का माद्दा है। योगी जी की नेतृत्व वाली सरकार में कानून व्यवस्था भी सुधरी है और कनेक्टिविटी में भी तेजी से सुधार हो रहा है।

हम नए तरीके से बढ़ रहे आगे

पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, हम एक नए तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी नए संकल्पों को लेकर अब तेज गति से दौड़ने के लिए तैयार हो चुका है। यही सबका साथ है, सबका विकास है। कोई पीछे न छूटे, सब मिलकर काम करें, इसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी के छोटे-छोटे जिले हवाई सेवा से जुड़ें, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।

बनाया जाए टूरिज्म सर्किट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के बगल में जो स्थान हैं, वहां बहुत सारे किले हैं। यूरोप के बहुत सारे देशों में किले देखने का बहुत बड़ा पर्यटन उद्योग चलता है। उन्होंने कहा कि मैं आज योगी जी की सरकार से कहूंगा कि अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद आप भी इन किलो को देखने के लिए एक शानदार टूरिज्म सर्किट बनाईये।

डबल इंजन की सरकार में यूपी का अभूतपूर्व विकास

मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज यूपी जिस तरह आधुनिक हो रहा है, ये अभूतपूर्व है। सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लग गए, उसे हमने पूरा किया। 30 साल से बंद गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट को डबल इंजन की सरकार ने शुरू किया, 12 साल से चल रही अर्जुन डैम परियोजना को तेज गति से हमने पूरा किया. उन्होंने कहा कि एक समय में यूपी में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, आज यूपी में 35 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं और 14 नए मेडिकल कॉलेज में काम चल रहा है।

हर नीति के पीछे बड़ी सोच होना चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गोरखपुर एम्स का शिलान्यास भी हमारी सरकार ने किया और उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार में हुआ। हम कोई भी फैसला लें, निर्णय लें, नीति बनाएं, इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिए कि इससे देश का विकास और तेज होगा। उन्होंने कहा कि हर वो बात, जिससे देश को नुकसान होता है, देश का विकास प्रभावित होता है, उसे हमें दूर रखना है।

रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है

विपक्ष पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है। रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे।  उन्होंने कहा कि हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है।  डबल इंजन की सरकार मुफ्त की रेवड़ी बांटने का शॉर्टकट नहीं अपना रही, बल्कि मेहनत करके राज्य के भविष्य को बेहतर बनाने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : जंगल का ईनामी “शेर” ससुराल आते ही कांप गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BREAKING : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़

इसे भी पढ़ें :बोकारो में भयावह हादसा, पुलिस अलर्ट मोड में, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :DOG लवर्स के मन में आई शंका, खतरनाक है शौक, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :देर रात खुला रहता है बार, हनक ऐसा कि किसी की सुनते नहीं….

इसे भी पढ़ें :World Snake Day: जानिए सांपों से जुड़े कई दावों का सच

इसे भी पढ़ें :ब्लैक हॉक मिलिट्री हेलीकॉप्‍टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें :

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...