spot_img
spot_img

DOG लवर्स के मन में आई शंका, खतरनाक है शौक, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive (Neetu Singh / Bhavna Thakur) : लखनऊ में पिटबुल कुत्ते के काटने से मालकिन की मौत के बाद डॉग लवर्स के मन में कई शंका और आशंका घुस गई है। कुत्ता पालने के शौकिन कई जानकारों का मानना है कि जिस तरह आप अपने बच्चे को वक्त देते हैं या केयर करते हैं. उसी तरह अगर आप अपने कुत्ते को वक्त औऱ केयर दे सकें, तब ही कुत्ता पालें। सारे जानकार कह रहे हैं कि अगर आपने कुत्ता पाला है तो उसे सिर्फ वक्त पर खाना देना ही ज़रूरी नहीं है, उसे वक्त देना भी ज़रूरी है। उसके हाव, भाव और बर्ताव को लगातार पढ़ते रहना भी जरूरी है। क्योंकि जिस तरह की घटना लखनऊ में हुई उसके पीछे ये वजह भी हो सकती है कि कुत्ते को मालकिन का वक्त कम मिला हो। जानकार सीधे तौर पर कहते हैं कि पिटबुल ऐसी ब्रीड नहीं है जिसे घर पर पाला जाए। पिटबुल आक्रामक ब्रीड है। अमेरिकन नस्ल का है। फार्म हाउस की सुरक्षा के लिये बनी है यह ब्रीड। यूरोप अमेरिका में सुअर का शिकार करने के लिये इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका मसल पावर तगड़ा होता है।

जल्दी लोगों से मेल मिलाप नहीं करता। 29 साल से अलग अलग नस्ल के कुत्ते पालने के शौकिन राजेश का कहना है कि बुल कई देशों में प्रतिबंधित है। ये मॉडिफ़ाइड ब्रीड है। इस डॉग को बड़ा सोच समझकर पालना चाहिये। यह फ्यूरियस होते हैं। अटैक करते हैं। उसके जबड़ों में इतना पावर होता है कि अगर एक बार पकड़ ले तो बहुत मुश्किल से छोड़ता है।परिवार में सिर्फ एक या दो लोगों से सम्पर्क में रहता है, बाकी लोगों को इग्नोर करता है। इसलिये इसे घर पर पालना ठीक नहीं माना गया है, पिटबुल को बचपन से ही ज्यादा लोगों के संपर्क में रखा जाये, ताकि घुल मिल जाये। उसके बर्ताव को हमेशा वॉच करते रहना चाहिये। जब कभी आक्रामक लगे तो उसे शांत करने की कोशिश करें। रोज़ खाना खिलाने वाले पर भी पिटबुल अटैक कर सकता है। उसको ऑबजर्व करना बहुत ज़रूरी होता है। उसके स्वभाव को देखकर व्यवहार करना ज्यादा बेहतर है।

इधर, हादसे के बाद नगर निगम के पिंजड़े में आ चुका विदेशी नस्ल के कुत्ते के मालिक ने कहा यह महज एक्सीडेंट है। चाहे कुत्ता कोई हो, वह कभी भी हिंसक हो सकता है। उसके हाव भाव और बर्ताव पर गौर करते रहना जरूरी है। सुने क्या बोले मालकिन की मौत के जिम्मेदार कुत्ते के मालिक ने…

इसे भी पढ़ें : देवर-भाभी करते थे गंदा धंधा, देखें क्या हुआ उनके साथ

इसे भी पढ़ें :भैया की साली से प्यार बना काल, हुआ खौफनाक अंत, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :बेवा मां रोजी रोटी के जुगाड़ में गई बाहर, घर में बेटी को नोंच डाला… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...