spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने वाले भारतीय खिलाड़ियों का जोश अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और भारतीय दल के सदस्यों से मुलाकात कर उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री के साथ ग्लासगो के अपने अनुभव साझा किये और इस मुलाकात को खास और यादगार बताया।

PM मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बनाई खास रील

मुलाकात के बाद PM नरेंद्र मोदी ने पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ एक रील भी साझा की। रील में प्रधानमंत्री खिलाड़ियों के साथ नजर आये और संदेश दिया, “जो खेलेगा, वो खिलेगा। हमेशा भारत के लिये उत्साह बढ़ायें।” PM मोदी का यह संदेश खेलों के प्रति युवाओं में जुनून और भागीदारी बढ़ाने की अपील के तौर पर भी देखा जा रहा है।

39 पदक लेकर भारत ने हासिल किया चौथा स्थान

ग्लासगो में हुये कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 39 पदक अपने नाम किये। भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत एवं 9 कांस्य पदक झटके।  इस प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। खास बात यह रही कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले की तुलना में खेलों की संख्या कम थी। भारत जिन कुछ खेलों में पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है, उनमें से कई इस बार प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने उपलब्ध मौकों को पदकों में बदलकर दम दिखाया। ग्लासगो में भारतीय दल ने कई यादगार उपलब्धियां दर्ज कीं। जूडो में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा। पैरा एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश की पदक उम्मीदों को मजबूती दी। एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता, जबकि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथलॉन में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा।बॉक्सिंग में भी भारतीय दल का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। वहीं भारोत्तोलन और पैरा खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं।

इसे भी पढ़ें :

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...

रांची में फिर आमने-सामने सरकार और छात्र, मैराथन बैठक बेनतीजा…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर चल रहे छात्र...

विधानसभा घेराव से पहले रांची में धारा 163 लागू…

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच 10 अगस्त...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: