Kohramlive Desk : सांपों की दुनिया बहुत निराली है। सांपों से बहुत लोग डरते हैं, तो बहुत से लोग उन्हें पालते भी हैं। जहरीले सांपों का क्या कहना। इनके काटने से हजारों लोग मरते भी हैं। हमें इसके साथ यह भी याद रखना चाहिए कि दुनिया में हजारों सांपों को अकारण मार भी दिया जाता है। इससे हमारा ईको सिस्टम प्रभावित होता है। हर साल 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे (World Snake Day) मनाया जाता है। सांपों के संरक्षण और उनकी तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए इस दिन का महत्व है।सांप दूध पीते हैं और इनमें मणि भी होती है, नागिन बदला भी लेती है, ऐसी कई कहानियों से हम परिचित हैं, पर इनकी सच्चाई मालूम नहीं है। आज हम इस पर विचार करते हैं।
सांप हजम नहीं कर सकते दूध
वाइल्डलाइफ एसओएस वेबसाइट के अनुसार, सांप दूध हजम ही नहीं कर पाते। वो रेप्टाइल होते हैं, जिनका दूध से कोई वास्ता नहीं होता है। दूध सिर्फ स्तनधारी जीवों से जुड़ा है, जो दूध पैदा कर सकते हैं और पी सकते हैं। अगर सांप प्यासा होगा तब वो दूध के अलावा किसी भी तरह का तरल पदार्थ पी सकता है।आपने फिल्मों या कहानियों में देखा-सुना होगा कि कई सांपोंके सिर के पीछे नाग मणि होती है। नागमणि होने का दावा सबसे ज्यादा कोबरा सांप के साथ किया जाता है, मगर ये भी कोरी कल्पना है। सांप भी इंसानों की तरह मांसपेशियों और सेल्स से बने हैं। उनके शरीर में किसी भी तरह का कोई बहुमूल्य स्टोन नहीं होता है।आपने ये कहानियां तो खूब सुनी होंगी कि नाग को मारने पर नागिन बदला (Snake’s partner take revenge) लेने आती है या फिर अगर कभी किसी सांप को आपने मार दिया तो आपकी फोटो उसकी आंखों में फीड हो जाती है और उसके पार्टनर तक पहुंच जाती है।फिर वो आपको मारने के लिए आता है। असल में सांपों के अंदर सामाजिक गठजोड़ स्थापित करने की समझ नहीं होती है न ही उसकी मेमोरी ऐसी होती है कि वो बदला लेने के लिए चेहरा याद रखे। ये अफवाहें फिल्मों से ही फैली हैं।
बीन पर नहीं झूमते हैं सांप
आपने अक्सर सपेरों को सांपों के सामने बीन बजाते देखा होगा। उनके बीन बजाते ही सांप भी झूमने लगते हैं, तो क्या वाकई सांप बीन की धुन पर डांस करते हैं। दरअसलसांप इतना भी साफ नहीं सुन पाते कि वो बीन की धुन पर डांस करें। बीन को हिलते देख वो उसे अपना शिकार या खतरा मान लेते हैं और उसे पकड़ने के लिए उसी की नकल करने लगते हैं। कई बार सपेरे, सांपों को इतना ट्रेन कर देते हैं कि वो जिस तरह बीन हिलाते हैं, सांप उसी तरह हिलते हैं।
बहरे नहीं होते हैं सांप
हमारी तरह सांपों के कान नहीं होते, मगर उनके सिर में ऐसे अंग हैं, जो उन्हें सुनने में और आवाज महसूस करने में मदद करते हैं। सांप जब जमीन पर अपना सिर रख लेते हैं तो उन्हें आसानी से वाइब्रेशन महसूस हो जाती है। इसके अलावा वो हवा से धीमी साउंड को महसूस कर सकते हैं। ज्यादा पिच वाली आवाज को सुनने में उन्हें मुश्किल हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : बोकारो में भयावह हादसा, पुलिस अलर्ट मोड में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DOG लवर्स के मन में आई शंका, खतरनाक है शौक, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : देर रात खुला रहता है बार, हनक ऐसा कि किसी की सुनते नहीं….
इसे भी पढ़ें : दिल्ली हाई कोर्ट ने 25 साल की युवती को नहीं दी गर्भपात की मंजूरी, कहा- किसी को गोद देने का विकल्प बेहतर
इसे भी पढ़ें : झारखंड में गरीबों को फ्री बिजली, एक किलो दाल…टाना भगतों का 4 हजार रुपये मिलेगा, देखें…
इसे भी पढ़ें : सिर्फ कोट पहनकर इवेंट में पहुंच गईं थी Esha Gupta, देखें…
इसे भी पढ़ें : इस हरे पेड़ में धधक रही आग की ज्वाला, तस्वीर देख सभी हैरत में
इसे भी पढ़ें : स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप












