Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया। दृश्यता कम होने पर पायलट ने एहतियात बरतते हुये हेलीकॉप्टर को पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट में सुरक्षित उतार दिया। हेलीकॉप्टर में सवार CM समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
दमदम से केशपुर जा रहे थे मुख्यमंत्री
शुभेंदु अधिकारी दमदम से हेलीकॉप्टर के जरिये पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे। वहां उन्हें स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में शामिल होना था। रास्ते में अचानक मौसम खराब हो गया। तेज मौसम परिवर्तन और कम दृश्यता के बीच पायलट ने आगे उड़ान जारी रखना उचित नहीं समझा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुये पायलट ने कोलाघाट में एक खुले मैदान को चुना और हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकले। पायलट की सूझबूझ और समय पर लिये गये फैसले से संभावित खतरा टल गया।
सड़क मार्ग से केशपुर रवाना हुये
हवाई यात्रा संभव नहीं होने के बाद मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से आगे जाने का फैसला किया। अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद शुभेंदु अधिकारी सड़क के रास्ते केशपुर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गये। CM का केशपुर दौरा अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को लेकर था। खराब मौसम ने हवाई यात्रा जरूर रोक दी, लेकिन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी रहा।
STORY | Bengal CM’s helicopter makes emergency landing at Kolaghat due to inclement weather conditions
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari’s helicopter on Tuesday made an emergency landing at Kolaghat in Purba Medinipur district due to inclement weather conditions,… pic.twitter.com/uzBnUoMeTR
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026















