Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बॉलीवुड में एंट्री के संकेत दिये हैं और एक वीडियो साझा किया है जिसमें लिखा है कि ”दिल थाम कर बैठिये, मल्लिका शेरावत जी के साथ मेरा कुछ खास और नया आने वाला है।” वायरल वीडियो में मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप यादव को कोट पहनाने में मदद करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों किसी फिल्म, वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो या किसी अन्य प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे। इसलिये आधिकारिक घोषणा होने तक इसे केवल अटकल के तौर पर ही देखना उचित है। तेज प्रताप पहले भी मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। उन्हें भोजपुरी मनोरंजन से जुड़े ‘भोजपुरी बवाल’ जैसे कार्यक्रम में भी देखा गया है। इसके अलावा उन्हें संगीत में रुचि है और वे बांसुरी वादन के लिये भी जाने जाते हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है, मल्लिका और तेज प्रताप का यह वीडियो आखिर किस नये प्रोजेक्ट का संकेत है? आधिकारिक घोषणा के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
🔥 COMING SOON… कुछ बहुत बड़ा आने वाला है! 🔥
बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलने वाला है। मलिका शेरावत जी के साथ हमारा कुछ खास और नया आने वाला है। ❤️🔥
फिलहाल ये एक सस्पेंस है… इसलिए दिल थामकर बैठिए और चेहरे पर ज़्यादा बेचैनी मत लाइए! 😎
बस कुछ ही दिनों… pic.twitter.com/2QnRyymCu7
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 8, 2026
Something exciting coming soon😊 pic.twitter.com/3UmwkzuzPn
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 5, 2026
















