spot_img
spot_img
spot_img

देर रात खुला रहता है बार, हनक ऐसा कि किसी की सुनते नहीं….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : देर रात तक बार के खुले रहने और कच्ची उम्र के लड़के लड़कियों को शराब परोसे जाने को लेकर स्थानीय लोगों में खूब गुस्सा है। वहीं रूईन हाउस बार चलाने वाले खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। सत्ता के गलियारे में हनक रखने वाले बार संचालक का रूतबा ऐसा है कि वह बेखौफ कानून को अपनी जेब में रखने की बात करता है। यह इल्जाम है रांची विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हुस्न परवीन का। उनका कहना है कि यह बार मोरहाबादी इलाके में है। हुस्न परवीन के नेतृत्व में एक मंत्रिनिधिमंडल गर्वनर, सीएम, एसीबी और रांची के डीसी तथा उत्पाद विभाग को एक मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में इस बार का लाइसेंस रद करने की मांग की गई है। हुस्न परवीन का इल्जाम है कि 21 साल के कम उम्र के युवक-युवतियों को भी शराब परोसा जाता है।

बाहर से गेट बंद कर अंदर भोर 4 बजे तक शराब और नाच गाने का दौर चलता रहता है। शनिवार और रविवार देर रात तक यहां शराब पीकर नाच गान होते रहता है। शराब पीकर बार से बाहर निकलने वाले लोगों की हरकतों से इलाके की बहू बेटियां अक्सर अपमानित होते रहती है। छेड़छाड़ तो मामूली बात हो गई है। बार बंद करने का समय रात 11 बजे हैं, पर यहां खुला रहता है। सारे नियमों को ताक पर रख दिया गया है। सूचना देने के बाद भी इनका कुछ नहीं बिगड़ता। रात 11 बजे के बाद शराब की कीमत में मनमानी ली जाती है। साउंड सिस्टम बजता रहता है। हुस्न परवीन ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल कल मंत्री जगन्नाथ महतो, मुख्य सचिव, डीजीपी,  मेयर, डिप्टी मेयर ,सीनियर एसपी, सिटी एसपी , बरियातू के थानेदार से मिलकर उन्हें मांग पत्र देकर कानून सम्मत कार्रवाई की मांग करेगी। इधर, बार से जुड़े एक शख्स ने कहा कि अभी बार संचालक नहीं है, वह ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :भैया की साली से प्यार बना काल, हुआ खौफनाक अंत, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :बेवा मां रोजी रोटी के जुगाड़ में गई बाहर, घर में बेटी को नोंच डाला… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...