spot_img

बोकारो में भयावह हादसा, पुलिस अलर्ट मोड में, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro(Parmeshwar Mandal) : बोकारो में रसोई गैस से लदी एक बड़ी गाड़ी के उलट जाने से स्थिति भयावह हो गयी। गाड़ी के नीचे दब जाने से एक शख़्स की मौक़े पर ही मौत हो गयी वही दो लोग अभी भी दबे हुए है। उन्हें निकालने के लिए तीन क्रेन को बुलाया गया है। गैस सिलेंडर लदे रहने के कारण कोई बड़ा हादसा ना हो जाए, इसका ख़्याल कर पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गयी है। दोनो तरफ़ से रास्ता ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं आने-जाने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है। मौक़े पर कई थानो की पुलिस पहूंच गई है। हर किसी को दुर्घटनास्थल से दूर रहने को कहा गया है। अशोक लिलेंड ट्रक के चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है। यह हादसा बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र के ईजरी नदी के दादा हाट के पास हुआ। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पलटे हुए टैंकर को सीधा किया गया। अधिक लोड रहने के कारण एक साथ तीन क्रेन लगाया गया। मौके पर पहुंचे चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि टैंकर चालक नशे में था। उसने पहले एक मवेशी को धक्का मारा, फिर बाइक सवार को धक्का मारते हुए अपना संतुलन खो दिया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। टैंकर काफी तेज रफ्तार में था। टैंकर पुरुलिया से आ रहा था। हादसे के बाद घटना स्थल के आस-पास हजारों की भीड़ उमड़ आयी। मौके पर एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह भी पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : देवर-भाभी करते थे गंदा धंधा, देखें क्या हुआ उनके साथ

इसे भी पढ़ें :भैया की साली से प्यार बना काल, हुआ खौफनाक अंत, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :बेवा मां रोजी रोटी के जुगाड़ में गई बाहर, घर में बेटी को नोंच डाला… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...