spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुये खर्च का ब्यौरा पेश किया है। राज्यसभा में सरकार ने बताया कि साल 2021 से जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर कुल 557.51 करोड़ रुपये खर्च हुये हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने राज्यसभा में पूछे गये एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर हुये खर्च का विवरण आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और सीपीआई (CPI) के सांसद वी. शिवदासन द्वारा पूछे गये प्रश्न के जवाब में साझा किया गया।

2026 में अब तक 13 देशों का दौरा

सरकार के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर 74.58 करोड़ रुपये खर्च हुये। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जिन देशों का दौरा किया, उनमें मलेशिया, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, इटली, फ्रांस, स्लोवाकिया, सेशेल्स, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड शामिल हैं।

नॉर्वे दौरा रहा सबसे महंगा

विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 में सबसे अधिक खर्च नॉर्वे यात्रा पर हुआ। नॉर्वे दौरा पर ₹17.46 करोड़ एवं इजरायल दौरा पर ₹11.92 करोड़ खर्च हुये। ये दोनों यात्राएं इस वर्ष की सबसे अधिक खर्च वाली विदेश यात्राओं में शामिल रहीं। सरकार ने संसद में बताया कि 2021 से जुलाई 2026 तक कुल खर्च ₹557.51 करोड़ (₹5,57,51,34,018.56) हुये। यह राशि प्रधानमंत्री की आधिकारिक विदेश यात्राओं पर हुई है। सरकार के अनुसार, पिछले वर्ष प्रधानमंत्री के विदेश दौरों में फ्रांस यात्रा पर सबसे अधिक 25.59 करोड़ रुपये खर्च हुये थे।

UPA सरकार के दौरों के आंकड़े भी साझा किये

विदेश मंत्रालय ने तुलना के लिये UPA सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री की कुछ प्रमुख विदेश यात्राओं पर हुये खर्च का भी उल्लेख किया।

अमेरिका (2011) – ₹10.74 करोड़
रूस (2013) – ₹9.95 करोड़
फ्रांस (2011) – ₹8.33 करोड़
जर्मनी (2013) – ₹6.02 करोड़

विदेश दौरों में क्या-क्या शामिल होता है?

सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री के विदेश दौरों में आमतौर पर द्विपक्षीय वार्ताएं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, भारतीय समुदाय (डायस्पोरा) से संवाद, राजकीय समारोह (स्टेट बैंक्वेट)
स्मारकों का दौरा जैसे कार्यक्रम शामिल होते हैं। इन यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री विशेष विमान एयर इंडिया वन (Boeing 777-300ER) से सफर करते हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) का सुरक्षा दल भी मौजूद रहता है।

इसे भी पढ़ें :

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

आदिवासी महोत्सव में फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, मास्टर क्लास का आयोजन

Ranchi : झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) आदिवासी...

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

आदिवासी महोत्सव में फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, मास्टर क्लास का आयोजन

Ranchi : झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) आदिवासी...

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...