Keredari (Hazaribagh) (Sunil Sahu) : लगभग 22 साल की सीता की लाश एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। जिसने भी यह दृश्य करीब से देखा और सुना सहसा यकीन नहीं कर पाया कि यह सुसाइड है। सीता की मां, बाप और चाचा का इल्जाम है कि यह मर्डर केस है। उनकी बेटी को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। कुछ दिन पहले ही उसे इस कदर पीटा गया था कि उसका एक हाथ टूट गया था।
वहीं चाचा बिजली महतो का कहना है कि करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाना नामुमकिन है, क्योंकि सीमा का एक हाथ टूटा हुआ है। एक हाथ के सहारे न वह तो पेड़ पर चढ़ पाती और न ही फांसी लगा सकती है। वैसे यह जांच से स्पष्ट हो जायेगा कि उनके दावे में कितना दम है।
पिता ने खुलासा किया कि सीता के पीछे एक लड़का पप्पू हाथ धोकर पड़ा था। जुल्मो सितम की कहानी तब शुरू हुई थी जब एक दिन उनकी बेटी अपना मोबाइल रिचार्ज कराने पास के एक दुकान में गई थी। नंबर हाथ लग जाने के बाद दुकानदार बेटी को फोन कर तंग करने लगा कि हमसे बात करो, बात करो। बिटिया उसके झांसे में आ गई। अंजाम यह हुआ कि दोनों कोर्ट मैरेज कर ली। उस वक्त भी घर के लोगों ने एतराज जताया था, पर लड़के के घरवाले खासकर उसके चाचा यह बोलकर हमलोगों को मना लिये कि करने दो शादी खुशी-खुशी रहेगी तेरी बेटी। कुछ भी नहीं होगा। लड़का अच्छा है। पर कुछ दिन बाद ही दहेज का डिमांड शुरू हो गया। अब रिजल्ट सामने है। यह वारदात हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के लोहा गांव की है। घटना के बाद से संदेही गुनहगार लड़का सहित परिवार के कई लोग गायब है। घर में केवल एक दादी है। देखें, सुनें, समझें क्या बोले मृतका सीता के पिता, चाचा और मां…
Read More : स्पा सेंटर में मिली फातिमा, मोटा पार्टी का सजाने लगी सेज… देखें कैसे
Read More : साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…
Read More : अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..
Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो
Read More : DGP एक्शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो
Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्या बोल गये भाई और पत्नी












