Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : दिल्ली के एक स्पा सेंटर में हुई मुलाकात के बाद अंजली उर्फ लिली उर्फ कनिस फातिमा दागदार निवेश कुमार के सेज सजाने लगी। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी माने जाने वाला निवेश का ज्यादा समय दिल्ली के महिपालपुर में बीता करता था। करीब डेढ़ साल पहले जेल से छूटने के बाद निवेश ने दिल्ली का रास्ता पकड़ लिया। वर्ष 2020 में पिठोरिया पुलिस ने निवेश को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ धुर्वा थाने में भी 70 लाख ठगी से जुड़ा एक मामला दर्ज है। धुर्वा पुलिस ने भी उसे रिमांड पर लिया था। तब निवेश पर इल्जाम था कि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रूपये की ठगी कर ली थी। दिल्ली के रेड लाइट इलाके जीबी रोड में भी उसका आना-जाना लगा रहता था। फातिमा ने उसके जिंदगी में कदम क्या रखी, उसकी जिंदगी ही बदल डाली। उसका दिल्ली-रांची आना-जाना लगा रहता था। एक शख्स के माध्यम से वह पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के संपर्क में गया।
वह बोल चाल में इतना माहिर है कि किसी को भी अपनी बातों में फंसा लेता है। इसके बाद उसने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के लिए उगाही का काम शुरू किया। जब लोग उसे बीएमडब्लू और थार जैसी कीमती लग्जरी गाडि़यों में घूमते देखा तो देखने वाले लोगों के मुंह से सहसा ही निकल जाता था, लगता है इसे लाटरी लग गई। तब किसी ने यह सोचा नहीं था कि यह पीएलएफआई के अर्थतंत्र को मजबूत करने में लगा हुआ है। वह फातिमा का भी खूब और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता था। उसे जब कभी पुलिस चेकनाका पार करना या पुलिस को चकमा देना होता था तब फातिमा उसके साथ होती थी। फातिमा उसे अपना शौहर मानने लगी थी। कई दफा दोनों में तकरार भी हो चुकी है। फातिमा लगातार उसपर शादी के लिए भी दबाव बनाती थी। पर निवेश टाल-मटोल कर जाता था। बाद में उसने भी निवेश को मोटा पार्टी समझ समझौता कर लिया।
रांची पुलिस की गिरफ्त में आई फातिमा ने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में राज खोला है कि वह करीब 6-7 साल पहले बंग्लादेश से दिल्ली आई थी। आंध्रप्रदेश में अपना आधारकार्ड बनावाई। कई महानगर और शहरों का चक्कर लगाने के बाद दिल्ली को अपना आशियाना बना लिया। वह दिल्ली में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। इसी स्पा सेंटर में आने-जाने के दरम्यान फातिमा निवेश की हो गई। तब निवेश ने भी उससे साथ निभा देने का वादा किया। वहीं उसे इधर-उधर झांकने से मना भी किया। फातिमा उसी की होकर रह गई और उसके इशारे पर नाचना भी शुरू कर दी। अपराध जगत से नाता जोड़ चुके निवेश देखते ही देखते अकूत संपत्ति का मालिक बन गया। जर, जोरू, जमीन सबकुछ हासिल कर लिया। बक्सर में पकड़े जाने के बाद उसने रांची पुलिस के सामने कई राज उगल दिये हैं। पुलिस ने उसके पास से लगभग 77 लाख रुपये बरामद किये हैं। कुछ जरूरी के दस्तावेज भी मिले हैं। मिले दस्तावेज और मिली जानकारी के आधार पर रांची पुलिस की एक टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। सबसे हैरत की बात यह है कि पकड़े गये बदमाशों और फातिमा के बारे में बताने में छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी बच रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने सिर्फ इतना कहा कि फातिमा एक हाई प्रोफाइल लड़की है, कुछ भी बोलना अभी जल्दबाजी होगी।
Read More : साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…
Read More : अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..
Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो
Read More : DGP एक्शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो
Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्या बोल गये भाई और पत्नी












