spot_img

IPL में बड़ा फेरबदल: धोनी ने छोड़ी कप्तानी, इस दिग्गज को मिली CSK की कमान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk :  गुरुवार को IPL को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने फैसले से सबको चौंका दिया है। Dhoni ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई है।  इसमें कहा गया है, ‘धोनी चेन्नई इस सीजन और आगे भी चेन्नई का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। ‘

चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

 चेन्नई टीम के तीसरे कप्तान होंगे जडेजा 

33 साल के जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके टीम के तीसरे कप्तान होंगे।  आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से ही धोनी ही टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।40 साल के धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे हैं और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

सुनील गावस्कर ने भी माना है, ‘रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हुए हैं, जिस तरह से अपने खेल के संदर्भ में उन्होंने तालमेल स्थापित किया है और जिस तरह से वह मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं, वह लाजवाब है।’

चेन्नई मैनेजमेंट ने कप्तानी में यह बड़ा फेरबदल का फैसला टूर्नामेंट के आगाज से ठीक दो दिन पहले ही लिया है। टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होगा। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम इस बार अपना खिताब बचाने और 5वां टाइटल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Chennai Super Kings Squad:

  • रिटेंशन लिस्ट- रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (8 करोड़), मोईन अली (6 करोड़)।
  • बल्लेबाज/विकेटकीपर- रॉबिन उथप्पा (2 करोड़), अंबति रायडू (6.75 करोड़), डेवोन कॉनवे (1 करोड़), सुभ्रांशु सेनापति (20 लाख), हरि निशांत (20 लाख), एन जगदीशन (20 लाख)।
  • ऑलराउंडर- ड्वेन ब्रावो (4.40 करोड़), शिवम दुबे (4 करोड़), राजवर्धन हेंगरगेकर (1.50 करोड़), ड्वेन प्रिटोरियस (0.50 करोड़), मिचेल सेंटनर (1.9 करोड़), प्रशांत सोलंकी (1.20 करोड़), क्रिस जॉर्डन (3.60 करोड़), भगत वर्मा (20 लाख)।
  • गेंदबाज- दीपक चाहर (14 करोड़), केएम आसिफ (20 लाख), तुषार देशपांडे (20 लाख), महीश तीक्ष्णा (70 लाख), सिमरजीत सिंह (20 लाख), एडम मिल्ने (1.90 करोड़), मुकेश चौधरी (20 लाख)।
  • स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 25 (17 भारतीय, 8 विदेशी)।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी को 10 साल की सजा

इसे भी पढ़ें : Corona से हुई मौतों के मुआवजे पर Supreme court का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें : बिहार में 40 हजार से ज्‍यादा हेडमास्‍टरों की निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : बाप की करतूत से खौला मां-बेटी का खून, कर दिया…

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के साले के घर आया था मिस्त्री, देखियेे चोरों ने क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें :  UP में घर पर बुलडोजर पहुंचते ही अपराधी ने कर दिया सरेंडर, देखें…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...