spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी को 10 साल की सजा

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : चिरूडीह गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को 10 साल की सज़ा सुनाई गई। 22 मार्च यानि मंगलवार को रांची की अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था। यहां याद दिला दें कि हजारीबाग के बड़कागांव गोली कांड का मामला वर्ष 2016 में दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में आंदोलन किया था। चिरूडीह खनन क्षेत्र में NTPC के खिलाफ हुए इस आंदोलन का नाम कफन सत्याग्रह रखा गया था। शासन-प्रशासन और पुलिस ने आंदोलन खत्म कराने की पूरी कोशिश की, पर नतीजा सिफर रहा। हरबार बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद बड़कागांव की तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को अरेस्ट कर लिया गया था। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर विधायक निर्मला देवी को हिरासत से छुड़ा लिया। पुलिस और ग्रामीणों में हिंसक झड़प के बाद पहले पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी थी। पर जब हालात कंट्रोल में नहीं आया तो फायरिंग करनी पड़ी।

इस झड़प में चार लोगों की जान चली गई थी। जबकि तत्कालीन एसपी कुलदीप कुमार और अंचलाधिकारी शैलेश कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। कई अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले को हजारीबाग से रांची सिविल कोर्ट ट्रांसफर किया गया था। इस मामले में वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद के पिता योगेंद्र साव के खिलाफ जिला प्रशासन ने 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए थे। इनमें 11 मामलों में योगेंद्र साव अदालत से बरी हो चुके हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से डे-टू-डे सुनवाई चली। दोषी करार होने के बाद अदालत में सशरीर मौजूद रहीं पूर्व विधायक निर्मला देवी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। इस मामले में वर्ष 2017 से जेल में बंद पूर्व मंत्री योगेंद्र साव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के साले के घर आया था मिस्त्री, देखियेे चोरों ने क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें :  UP में घर पर बुलडोजर पहुंचते ही अपराधी ने कर दिया सरेंडर, देखें…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...