Chaibasa (Rajiv Singh) : जमीन के चंद टुकड़ों की खातिर पड़ोसी हैवान बन गया। एक ही परिवार के तीन जनों का अगवा कर उन्हें बेरहमी से मार डाला। वहीं तीनों की डेड बॉडी को एक सुनसान जगह में दफना दिया। इन तीनों के किडनैप कर लिये जाने के बाद चाईबासा में खूब हाय-तौबा भी मची थी। जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन भी दिया गया था। इस कांड के मुख्य मास्टर माइंड विकास बेहरा पर संदेह जताते हुये पुलिस को सबकुछ बताया भी गया था। इन तीनों का किडनैपिंग इसी साल 22 मई को किया गया था। इल्जाम है कि 60 साल के जगदीश रजक उनकी पत्नी शारदा देवी एवं 17 साल के राज रजक का किडनैप कर लिया गया था। इनका घर चाईबासा के मझारी तांतनगर थाना क्षेत्र के सिदमा गांव में है। इस संबंध में तांतनगर ओपी में केस दर्ज किया गया था। इस कांड को चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने गंभीरता से लिया था। SDPO दिलीप खलखो और DSP सुरेश प्रसाद यादव की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से संदेही गुनाहगार विकास बेहरा को खोजना शुरू किया। उसका लोकेशन कभी छत्तीसगढ़ तो कभी ओड़िसा मिलता रहा। वह पकड़ा नहीं जा सका। वह अपने पूरे परिवार को लेकर भाग गया था। अनुसंधान के क्रम में इस कांड में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी उभरकर सामने आये। इसके बाद पुलिस ने फरार विकास बेहरा के सबसे करीबी दोस्त रसाय सिंकू को गिरफ्तार किया।
वह पूछताछ में टूट गया और पुलिस के सामने किडनैपिंग के पीछे सारे राज उगल गया। रसाय सिंकू द्वारा दिये गये इकबालिया बयान के बाद पुलिस ने सुशील जामुदा एवं कांड के मास्टर माइंड विकास विकास बेहरा की दो पत्नी सुष्मीता बेहरा तथा पार्वती बेहरा को पकड़ा। गिरफ्तार रसाय सिंकू और सुशील जामुदा की निशानदेही पर चाईबासा पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा लगिया गई। यहीं अपहृत उक्त तीनों की हत्या कर उनकी लाशें को दफना दिया गया था। एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीनों डेड बॉडी की अवशेष कंकाल बरामद कर ली गई। इस कांड का मुख्य सूत्रधार और हत्यारा मारे गये लोगों का पड़ोसी है। विकास बेहरा की नजरें उनकी जमीन पर गड़ी थी। विकास यह सोचकर तीनों को मार दिया कि इनके मरने के बाद वो आसानी से उनकी जमीन हड़प लेगा।
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम की चेतावनी : बहन-बेटी को छेड़ा, तो पुलिस चौराहे पर करेगी ढेर
इसे भी पढ़ें : जो भी उनकी दावत में गये, वो बर्बाद हो गये || Archana Nag || Honey Trap
इसे भी पढ़ें : देवघर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए शुरू होगी हवाई सेवा
इसे भी पढ़ें : पहले पति के हाथ-पैर बांधे, फिर केरोसिन उड़ेल मार दी माचिस… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो












