Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने का पहला दिन। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जानें अपनी किस्मत का हाल…
मेष
दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। काम में देरी हो सकती है और स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित रहेगा। दोपहर बाद हालात सुधरेंगे। यात्रा और आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी।
वृषभ
आज नये काम की शुरुआत से बचें। स्वास्थ्य और कारोबार दोनों में सावधानी रखें। अधिकारियों से विवाद न करें। संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
मिथुन
मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन दोपहर बाद भावुकता बढ़ सकती है। खर्च बढ़ने के संकेत हैं।
कर्क
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
सिंह
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद कारोबार में लाभ और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
कन्या
मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है। धन हानि की आशंका है। यात्रा टालें और धैर्य से दिन बितायें ।
तुला
नये काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि दोपहर बाद पारिवारिक तनाव और संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें।
वृश्चिक
वाणी पर संयम रखें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। दोपहर बाद भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।
धनु
आर्थिक लाभ के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन दोपहर बाद परिवार में विवाद से बचें।
मकर
क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद खुशियों का माहौल रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ
आय बढ़ने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और करियर दोनों पक्ष मजबूत रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…
इसे भी पढ़ें : CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना
इसे भी पढ़ें : जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…
इसे भी पढ़ें : “मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”








