- इसके माध्यम से धरातल पर उतर रहीं सरकार की रोजगार संबंधी योजनाएं
रांची : आपने फ्लावर पार्क या फूड पार्क के बारे में जरूर सुना और देखा होगा, लेकिन बात अगर मनरेगा पार्क की करें, तो शायद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। एक ऐसा पार्क जहां लोगों के रोजगार का सृजन हो रहा है। एक ऐसा पार्क जहां सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। सरकार की इच्छाशक्ति और ग्रामीणों की मदद से मनरेगा की 10 से ज्यादा योजनाएं आपको इस पार्क में दिख जाएंगी। सिंचाई कूप, डोभा, दीदी बाड़ी, वर्मी कम्पोस्ट, टीसीबी, शेड सहित मनरेगा से संचालित अन्य योजनाएं यहां धरातल पर उतर चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं हज़ारीबाग के चुरचू प्रखण्ड स्थित डूमर गांव में में बने मनरेगा पार्क की। यहां मनरेगा की 10 से ज्यादा योजनाएं धरातल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती दिख रही हैं।
स्थायी परिसंपत्तियों का भी हो रहा निर्माण
मनरेगा पार्क का निर्माण 9 परिवारों को मिला कर 10 एकड़ भूमि पर किया गया है। ग्राम डूमर के ग्रामीणों को यहां महीने में कम से कम 20 दिन रोजगार की गांरटी है।10 एकड़ में यह पार्क न सिर्फ ग्राम विशेष में स्थायी परिसंपत्ति का सृजन करेगा, बल्कि संबंधित प्रखंड में रोजगार मांगने वाले श्रमिकों को रोजगार की गारंटी भी सुनिश्चित करेगा।
ग्राम स्वराज का सशक्त मॉडल होगा नरेगा पार्क
मनरेगा पार्क योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मॉडल है। यह ग्राम स्वराज का भी सशक्त मॉडल है। मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न परिसंपत्तियों का समेकित निर्माण कर उन्हें एक स्थल पर प्रदर्शित करने के लिए मनरेगा पार्क का निर्माण चुरचू प्रखंड के ग्राम डूमर में किया गया है। मनरेगा पार्क में कम से कम 10 प्रकार की परिसंपत्तियों का एक ही क्षेत्र में प्रत्यक्षण किया जा सकता है। पार्क का निर्माण होने से परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग एवं उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दर्दनाक हादसा, देखिये… कैसे क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : CA इंटरमीडिएट 2021 का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की बोले…
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान
इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगा JEE एडवांस्ड एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगा रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…
इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या पूछा












