kohramlive desk : JEE एडवांस 2022 का एग्जाम 3 जुलाई को होगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) यह परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 8 जून से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 14 जून है। जेईई एडवांस 2022 (JEE Advanced 2022) का पेपर दो शिफ्टों में होगा। पेपर 1 सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच होगा। बीच में ढाई घंटे का ब्रेक मिलेगा। उम्मीदवार जेईई परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ताकर चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 15 जून है। परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 जून से 3 जुलाई के बीच जारी होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवल वे छात्र जो जेईई मेंस 2022 परीक्षा पास करते हैं और उनकी स्कोर रैंक 2,50,000 से कम है, वे ही जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जो उम्मीदवार 2020 या 2021 में पहली बार कक्षा 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में उपस्थित हुए थे और जिन्होंने जेईई मेन पकी परीक्षा पास थी और जेईई एडवांस्ड के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कराया लेकिन परीक्षा नहीं दी, वे भी परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस
भारतीय नागरिकों के लिए जेईई एडवांस 2022 रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य श्रेणियों के लिए 2800 रुपये है। सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस 1400 रुपये है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस के हाथ में रह गई हथकड़ी, ऐसे भाग निकला हत्यारोपी
इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या पूछा
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में पूरी तरह खुलेंगे स्कूल, नाइट कर्फ्यू खत्म, मास्क न पहनने पर…
इसे भी पढ़ें : शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड से गुटूर गु, जानिये क्या हुआ पति-पत्नी और वो का…
इसे भी पढ़ें : घास काटने निकली थी घर से, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : Medical करने के लिए यूक्रेन गई, यूद्ध में फंसी, परिवार ने सरकार से मांगी मदद
इसे भी पढ़ें : लातेहार की लतिका यूक्रेन में फंसी, वतन लौटने की लगाई गुहार
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा के मेडिकल स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे, परिजनों ने सरकार से की वापसी की अपील












