spot_img

गढ़वा में दर्दनाक हादसा, देखिये… कैसे क्या हो गया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा जिले के भवनाथपुर इलाके में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। सेल के टाउनशिप परिसर में 4 लोग दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। इसमें एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक वयस्क समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। इल्जाम है कि ये लोग वहां बिल्डिंग की ईंट व रॉड चुराने गए थे। आसापास के लोगों का कहना है कि इलाके में खाली पड़ी बिल्डिंग से कुछ स्थानीय लोग लगातार ईंट व रॉड की चोरी करते हैं। इसी दौरान शनिवार को अचानक एक घर का मलबा गिरा और यह हादसा हो गया। मरने वाले बच्चे की पहचान 12 वर्षीय अजित कुमार के रूप में की गई है। वहीं दुर्घटना में दिलीप कुमार यादव (45 वर्ष), शनि कुमार (10 वर्ष), रिशु कुमार (8 वर्ष) जख्मी हैं।

घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। दिलीप कुमार यादव की हालत देखते हुए उसे गढ़वा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर भवनाथपुर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया। स्थानीय ग्रामीण अजय सोनी, अखबार विक्रेता धुरूप दुबे, शिक्षक दिवाकर चौधरी सहित कई लोगों ने ईंट व रॉड हटाकर लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर श्रीबंशीधर SDPO प्रमोद केशरी, CO रामशंकर श्रीवास्तव, BDO मुकेश मछुवा के अलावा CISF के जवान भी मौके पहुंचे। राहत व बचाव कार्य में JCB मशीन की मदद ली गई। बताया गया कि हादसे में मरने वाला बच्चा मलबे में सबसे नीचे दबा हुआ था।

इलाके के लोगों ने बताया कि दुर्घटना में घायल दिलीप यादव का सेल के जर्जर आवासीय परिसर से ईंट और लोहे की रॉड उड़ा लिया करता था। वह पिछले ही दिनों चोरी के ही मामले में जेल गया था। बाहर आने के बाद दोबारा वही काम शुरू कर दिया। दावा किया जा रहा है कि शनिवार को दिलीप ने पहले शराब पी फिर इन तीनों बच्चों को लेकर घटनास्थल पर गया। ईंट व रॉड निकालने के दौरान अचानक घर की छत गिर गई। यहां याद दिला दें कि साल 1985 में सेल कर्मचारियों के रहने के लिए लगभग 30 बिल्डिंग का निर्माण कराया था। इसमें से कई बिल्डिंग खाली पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें : जिस स्‍टॉक की एक रुपये से भी कम थी कीमत, उसी ने बना दिया करोड़पति!, जानिए

इसे भी पढ़ें : LIC ला रही अपना IPO, 13 फरवरी से पहले ली गई पॉलिसी का मिलेगा बड़ा फायदा

इसे भी पढ़ें : पुलिस के हाथ में रह गई हथकड़ी, ऐसे भाग निकला हत्‍यारोपी

इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्‍या पूछा

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में पूरी तरह खुलेंगे स्कूल, नाइट कर्फ्यू खत्म, मास्क न पहनने पर…

इसे भी पढ़ें : शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड से गुटूर गु, जानिये क्या हुआ पति-पत्‍नी और वो का…   

इसे भी पढ़ें : घास काटने निकली थी घर से, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : Medical करने के लिए यूक्रेन गई, यूद्ध में फंसी, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

इसे भी पढ़ें : लातेहार की लतिका यूक्रेन में फंसी, वतन लौटने की लगाई गुहार

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा के मेडिकल स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे, परिजनों ने सरकार से की वापसी की अपील

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...