spot_img

बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्‍या पूछा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई द‍िल्‍ली : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से शुक्रवार को पूछा कि वह बिटकॉइन पर अपना रुख स्पष्ट करे कि यह वैध है या अवैध। मौजूदा समय में देश में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर कोई प्रतिबंध नहीं है और न ही इनका कोई नियमन है।जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्य कांत की दो सदस्यीय खंडपीठ ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी को कहा, ‘आपको अपना रुख स्पष्ट करना होगा।’ खंडपीठ केंद्र सरकार के खिलाफ अजय भारद्वाज द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के संदर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश को मार्च 2020 में पलटा गया था।

87 हजार बिटकॉइन से जुड़ा मामला

ऐश्वर्य भाटी ने खंडपीठ को बताया था कि यह मामला 87,000 बिटकॉइन से जुड़ा है। आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और उसे कई समन भेजे गए हैं। मामले की सुनवाई कर रहे जजों ने आरोपी को जांच अधिकारी से मुलाकात करने का निर्देश दिया और जांच में सहयोग करने के लिये कहा।

चार सप्ताह के लिये सुनवाई स्थगित

खंडपीठ ने साथ ही कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने गत साल जुलाई में स्थिति रिपोर्ट पेश की थी। खंडपीठ ने कहा कि जांच अधिकारी आरोपी के जांच में सहयोग करने के संबंध में स्थिति रिपोर्ट पेश करेंगे। मामले की सुनवाई अगले चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है। आरोपी के गिरफ्तार न करने का अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक मान्य रहेगा।

इसे भी पढ़ें : एक जलनखोर के कारण बन गया 10 लाख का बड़का उग्रवादी, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी का दुख, एक Kiss तक नहीं मिला, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इन 18 खूंखार व दुर्दांत का पता बताओ और बन जाओ लखपति

इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में हुई झोंटा-झोटी, कहीं न हो जाये बड़का बवाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : वर्षों के बिगड़े सिस्टम की थकन निगलते जा रहे CM हेमंत सोरेन, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मन डोलते ही भवानी ने इंसास के साथ क्‍या किया, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...