spot_img
spot_img
spot_img

ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 4 अप्रैल से अपने नियम में बड़ा बदलाव कर रहा है। इसलिए अकाएंट होल्‍डर अलर्ट रहें।  4 अप्रैल 2022 से बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay system- PPS) लागू करने जा रहा है। बैंक ने जानकारी दी है कि 4 अप्रैल से चेक भुगतान (Cheque payment) के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होगा। बता दें कि इस नियम के बाद अगर कंफर्मेशन नहीं हुआ तो चेक वापस भी किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 फरवरी 2022 से पीपीएस सिस्टम को लागू कर चुका है।

 बैंक ने दी जानकारी

Punjab National Bank ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। PNB की ऑफिशियल वेबसाइट  के मुताबिक,  “4 अप्रैल 2022  से पॉजिटिव पे सिस्टम प्रणाली अनिवार्य होगी। यदि ग्राहक बैंक ब्रांच या डिजिटल चैनल के जरिए ₹10 लाख और उससे ऊपर चेक जारी करते हैं तो PPS कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना पड़ेगा।” अधिक जानकारी के लिए पीएनबी के ग्राहक इस नंबर 1800-103-2222 या 1800-180-2222 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

फ्रॉड को पकड़ने वाला टूल

पॉजिटिव पे सिस्टम एक प्रकार से फ्रॉड को पकड़ने वाला टूल है। इस सिस्टम के तहत कोई भी जब चेक जारी करेगा तो उसे अपने बैंक को पूरी डिटेल देनी होगी। इसमें चेक जारी करने वाले को SMS, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, कुल अमाउंट और अन्य जरूरी जानकारी बैंक को देनी होगी।

PPS के काम करने का प्रोसेस

चेक जारी करने वाला जरूरी डिटेल्स SMS, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मुहैया करा सकता है। इसके बाद चेक पेमेंट से पहले इन जानकारियों को क्रॉस-चेक किया जाएगा। अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो बैंक उस चेक को रिजेक्ट कर देंगे।

इसे भी पढ़ें : पुलिस के हाथ में रह गई हथकड़ी, ऐसे भाग निकला हत्‍यारोपी

इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्‍या पूछा

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में पूरी तरह खुलेंगे स्कूल, नाइट कर्फ्यू खत्म, मास्क न पहनने पर…

इसे भी पढ़ें : शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड से गुटूर गु, जानिये क्या हुआ पति-पत्‍नी और वो का…   

इसे भी पढ़ें : घास काटने निकली थी घर से, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : Medical करने के लिए यूक्रेन गई, यूद्ध में फंसी, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

इसे भी पढ़ें : लातेहार की लतिका यूक्रेन में फंसी, वतन लौटने की लगाई गुहार

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा के मेडिकल स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे, परिजनों ने सरकार से की वापसी की अपील

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...