Palamu (Santosh Srivastava) : बचपन में ही सिर से बाप का साया उठ गया। किसी तरह गुजारा हो रहा था। माली हालत ऐसी नहीं थी कि पढ़ाई-लिखाई कर पाता। उग्रवादियों के बारे में बहुत सुनता था। एक दिन उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुतीकरण समिति (TPC) के रौशन जी से मिला। उनसे बातचीत के बाद उग्रवादी संगठन में शामिल होने का मन बना लिया। 2016 में संगठन का हिस्सा बन गया। कई बड़े कारनामे कर वह संगठन में आगे बढ़ता चला गया। यह कहना है पुलिस के सामने हथियार डालने वाले खूंखार उग्रवादी कमांडर भवानी भुइयां उर्फ भागीरथी का। आज उसने एक इंसास राइफल, इंसास राइफल की 3 मैगजीन, इंसास राइफल की 83 जिंदा गोलियां, एक एचई 36 ग्रेनेड, कैपिंग इक्यूपमेंट, जेजेएमपी का लेटरहेड, गोली रखने का दो पाउच के साथ डीआईजी राजकुमार लकड़ा, डीसी शशि रंजन, एसपी चंदन सिन्हा के सामने हथियार डाल दिया।
JJMP सबजोनल भवानी ने कहा कि बढ़ती पुलिसिया दबिश के बाद TPC को छोड़कर JJMP से जुड़ गया। इस दौरान उसने सूरज जी उर्फ आकाश जी, सुशील उरांव समेत कई बड़े उग्रवादी के साथ काम किया। उसके काम से प्रभावित होकर सुशील ने उसे पहले एके 47 दिया। बाद में उससे एके-47 लेकर उसे इंसास रायफल थमा दिया। महेश भुईंया और रामसुंदर राम के इनकाउंटर में ढेर होने के बाद संगठन ने उसे पलामू, गढ़वा और लातेहार की जिम्मेवारी सौंपी। तीनों जिलों में वह आतंक का पर्याय बना था। पुलिस के लिए सिरदर्द बने सबजोनल कमांडर भवानी भुइयां के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया। लगातार बढ़ते दबिश से वह घबरा गया। कई दफा सरेंडर करने की सोची। मगर संगठन के लोगों ने उसे पुलिस के खिलाफ भड़काया। बोला- पुलिस अपने फायदे के लिए तुम्हें मार देगी।
मगर एक भले पुलिस अधिकारी की बातों पर भवानी को एतवार हुआ और उसने मुख्य धारा में लौटने का फैसला किया। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में अलग-अलग धाराओं में 6 कांड पुलिस फाइल में दर्ज है। सरेंडर के बाद उसने कई राज उगले हैं। कई साथियों के नाम और ठिकाने के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया है। पलामू पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि मुख्यधारा से भटके लोग वापस लौटें, नहीं तो पुलिसिया कार्रवाई में मारे जाएंगे। वहीं एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि पुलिस को खुशी उग्रवादी को मारकर नहीं सरेंडर कराकर होती है। एसपी कार्यालय में भवानी ने सरेंडर किया। इस दौरान फूल-माला पहनाकर उसका स्वागत किया गया। सरेंडर पॉलिसी के तहत मिलने वाली एक लाख का चेक तत्काल सौंपा गया।
इसे भी पढ़ें : पापा को किया मैसेज, लिखा- सॉरी मैं बहुत बड़ा गलती किया, और फिर…
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों दी जाती है शैंपू से दो बार बाल धोने की सलाह
इसे भी पढ़ें : LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा डबल फायदा, चेक करें डीटेल्स
इसे भी पढ़ें : एक ही रात दो कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, सनसनी
इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ लेकर भाग गया, फिर देखिये बैंक ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : कोरोना पॉजिटिव ऐसे करेंगे वोटिंग, घर पहुंचेगा…
इसे भी पढ़ें : CM HEMANT SOREN की पत्नी कोरोना संक्रमित,परिवार के 4 समेत 5 POSITIVE
इसे भी पढ़ें :सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया में ब्लास्ट,16 लोगों की दर्दनाक मौत…
इसे भी पढ़ें :अगली बार पकड़े गये तो…
इसे भी पढ़ें :नर्सिंग होम में 25 फ़ीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए रहेंगे सुरक्षित: डीसी
इसे भी पढ़ें :सीएम चन्नी के घर कोरोना की इंट्री, परिवार के तीन सदस्य मिले पॉजिटिव






