spot_img
spot_img
spot_img

नर्सिंग होम में 25 फ़ीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए रहेंगे सुरक्षित: डीसी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : गढ़वा के डीसी राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। इसमें सभी संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। डीसी ने निर्देश दिया है कि जिले के नर्सिंग होम में 25 फ़ीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे जाएंगे।

सुनिश्चित कराएं अतिरिक्त बेड की उपलब्धता

डीसी ने कहा कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण एवं सभी कार्यों के सुचारू रूप से निष्पादन के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है।ऐसे में सभी नामित पदाधिकारी अपने कोषांग अंतर्गत संपूर्ण विधि व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पर्याप्त मात्रा में बेड की उपलब्धता को लेकर बेड उपलब्धता कोषांग से कोषांग के नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी  दिनेश सुरीन को सदर अस्पताल समेत अन्य स्थानों पर बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बैठक में ऑक्सीजन की आपूर्ति, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, एंबुलेंस की उपलब्धता, मरीजों के लिए दवाइयों की उपलब्धता समेत अन्य विधि व्यवस्था संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। डीसी ने कार्यपालक दंडाधिकारी अरुण उरांव को जिले में एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। जिले वासियों को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके इस उद्देश्य से कोविड हेल्पलाइन नंबर (जिला कंट्रोल रूम) – 06561-222050 भी जारी किया गया है,जिस पर कांटेक्ट कर लोग अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :रांची में खपाने वाले थे शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने ऐसे…

इसे भी पढ़ें :मोस्ट वांटेड भवानी भुइयां ने डाला हथियार

इसे भी पढ़ें :सदर अस्‍पताल में अब प्राण वायु की नहीं होगी कमी

इसे भी पढ़ें :चुनाव में रैली, रोड शो और पदयात्रा बैन, जानिये चुनाव आयोग की मुख्‍य बातें…

इसे भी पढ़ें : स्‍वास्‍थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर लिखा…

इसे भी पढ़ें : गुमला में माओवादियों का तांडव, बॉक्‍साइड माइंस में क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : भाभी के प्‍यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...