spot_img
spot_img
spot_img

पापा को किया मैसेज- सॉरी मैंने बहुत बड़ा गलती किया, और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Simdega : पेड़ पर फंदे से लटकते प्रेमी जोड़े का शव मिला। प्रेमी जोड़े का शव मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की लाश कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली पंचायत के गोंदल टोली में मिली। दोनों गोंदल टोली के ही रहनेवाले थे। युवत की पहचान राहुल कुमार (18)  और युवती सबिता कुमारी (16) के रूप में की गई।

पापा को किया मैसेज
पापा को किया मैसेज

छानबीन में पता चला कि युवक ने पिता के मोबाइल पर मैसेज किया था। उसमें लिखा था “सॉरी सॉरी मैं बहुत बड़ा गलती किया, जिससे आप लोगों का बहुत बेइज्जती हुआ, मैं मरने जा रहा हूं, हो सके तो मुझे माफ कर देना। सॉरी आप लोग सब कोई अच्छे से रहिएगा। बाय, लव यू, मिस यू, फॉर ऑल माय फैमिली एंड माय फ्रेंड, गुड बाय”। आसपास के लोगों की मानें तो युवक सिमडेगा कॉलेज में ग्रेजुएशन प्रथम ईयर का छात्र था। वहीं लड़की एसएस प्लस टू कोलेबिरा स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था कई बार ग्रामीणों ने दोनों को साथ साथ देखा था हालांकि लड़के के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों परिवारों के बीच इसको लेकर विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों 3 जनवरी से सिमडेगा में थे। शनिवार की शाम गांव लौटे और रविवार की सुबह दोनों की लाश पेड़ पर लटकते मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है। हालांकि जांच के बाद पूरा मामला साफ होने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें : CM HEMANT SOREN की पत्नी कोरोना संक्रमित,परिवार के 4 समेत 5 POSITIVE

इसे भी पढ़ें :सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया में ब्लास्ट,16 लोगों की दर्दनाक मौत…

इसे भी पढ़ें :अगली बार पकड़े गये तो…

इसे भी पढ़ें :नर्सिंग होम में 25 फ़ीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए रहेंगे सुरक्षित: डीसी

इसे भी पढ़ें :सीएम चन्नी के घर कोरोना की इंट्री, परिवार के तीन सदस्य मिले पॉजिटिव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...