spot_img

एक ही रात 2 कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, सनसनी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार की रात 2 कैब ड्राइवरों के मर्डर का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के फोन से कैब बुक की थी। फिर लूटपाट के इरादे से दोनों कैब के ड्राइवरों की हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल आरोपियों के बाकी साथी की तलाश में जुटी है।  मृतकों की पहचान छविनाथ और कैलाश यादव के रूप में हुई है।

गायब था कैब ड्राइवर

मध्य जिला पुलिस ने जानकारी दी कि छविनाथ ओला-उबर कैब चलाता था। गुरुवार रात 12:30 बजे के बाद एक अनजान शख्स ने आनंद पर्वत इलाके से उसकी कैब बुक की थी, लेकिन परिजनों को 1:00 बजे रात के बाद से छविनाथ का कोई भी सुराग नहीं मिला, न ही उसके नंबर से संपर्क हो पाया। इसी बीच गुलाबी बाग पुलिस ने हरियाणा नंबर की कैब को लावारिस हालत में बरामद किया।  यह बरामदगी शुक्रवार सुबह हुई। नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो छविनाथ के परिजनों से संपर्क हुआ और पता चला कि कैब छविनाथ की है। इसी दौरान भारत नगर इलाके के एक नाले से छविनाथ का शव भी बरामद हो गया।

आकाश और जुनैद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

इसी दिन आनंद पर्वत इलाके में भी कैब में अनिल यादव नाम के ड्राइवर की भी लाश मिली। यह दोनों ही मामले एक जैसे लग रहे थे। लिहाजा मध्य जिला पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए दो बदमाशों आकाश और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके साथ ही और मास्टरमाइंड प्रीतम की तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने चोरी के मोबाइल से कैब बुक की थी। इनका इरादा लूटपाट करने का था, जिसके बाद कैब ड्राइवर का कत्ल कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : CM HEMANT SOREN की पत्नी कोरोना संक्रमित,परिवार के 4 समेत 5 POSITIVE

इसे भी पढ़ें :सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया में ब्लास्ट,16 लोगों की दर्दनाक मौत…

इसे भी पढ़ें :अगली बार पकड़े गये तो…

इसे भी पढ़ें :नर्सिंग होम में 25 फ़ीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए रहेंगे सुरक्षित: डीसी

इसे भी पढ़ें :सीएम चन्नी के घर कोरोना की इंट्री, परिवार के तीन सदस्य मिले पॉजिटिव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...