spot_img
spot_img

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर और डीजल में भी लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की है। सबसे बड़ी बात ये है कि सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है। इससे पहले बीते शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में सीधे 3-3 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा किया था।

देश के बड़े शहरों में क्या हैं नये दाम?

शहरपेट्रोल में बढ़ोतरीनया पेट्रोल दामडीजल में बढ़ोतरीनया डीजल दाम
दिल्ली87 पैसे98.64 रुपये91 पैसे91.58 रुपये
मुंबई91 पैसे107.59 रुपये94 पैसे94.08 रुपये
कोलकाता96 पैसे109.70 रुपये94 पैसे96.07 रुपये
चेन्नई82 पैसे104.49 रुपये86 पैसे96.11 रुपये

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

इस बार कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय संकट को माना जा रहा है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर सीधे कच्चे तेल की सप्लाई पर पड़ा है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुई बाधाओं ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। यही समुद्री रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुये संघर्ष के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार चढ़ रही हैं और यह करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुकी हैं। यही वजह है कि भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। हालांकि खबर यह भी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत की कोशिशें जारी हैं, लेकिन बाजार अभी भी अस्थिर बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

इसे भी पढ़ें : जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

इसे भी पढ़ें : मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

इसे भी पढ़ें : Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

इसे भी पढ़ें : हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...