spot_img

सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhawna Thakur) : रामगढ़ के पतरातू में आज सरेराह दबंग अशोक पांडेय को गोलियों से भून दिया गया। अलग-अलग 3 बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने अशोक पांडेय पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई। कार के अंदर ही अशोक पांडेय ने दम तोड़ दिया। अशोक को गोली तब मारी गई, जब वह अपने घर से निकल स्विफ्ट कार से कहीं जा रहे थे। शाम के साढ़े 7 बजे के करीब हुई इस दुस्‍साहसिक वारदात के बाद इलाके में एक बार फिर से गैंगवार होने की आशंका प्रबल हो गई।

मारा गया अशोक पांडेय कभी कोयलांचल में डॉन माने जाने वाले भोला पांडेय (अब मृत) का रिश्‍ते में भतीजा लगता था। लगभग 45 साल के अशोक पांडेय के मारे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं उनके घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे खराब हालत उनकी पत्‍नी और बच्‍चों का है। अशोक की एक बेटी और दो बेटे हैं। उसका घर पतरातू के प्रखंड कार्यालय के पीछे है। सरगना भोला पांडेय के मारे जाने के बाद गिरोह की कमान विकास दुबे ने थाम रखी है।

सूत्रों के अनुसार अशोक पांडेय का गैंगस्‍टर विकास गिरोह से बेहतर ताल्‍लुकात था। वहीं गैंगस्‍टर विकास का जानी दुश्‍मन माने जाने वाले कुख्‍यात अमन श्रीवास्‍तव और अमन साहू गिरोह अशोक पांडेय को भी अपना दुश्‍मन मानता था। हालांकि अबतक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि अशोक का मर्डर करने के पीछे किसका हाथ। सूत्रों के अनुसार जिस तौर तरीके और अंदाज से चलती कार के अंदर गोली मारी गई। उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कांड में पेशेवर शूटरों का इस्‍तेमाल किया गया है। फैली घटना की खबर के बाद रामगढ़ के पुलिस कप्‍तान सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गये। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से तहकीकात कर रही है। इलाके में बड़े तादाद में पुलिस फोर्स तैनात कर दिये गये हैं। पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।

Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये

Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…

Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…

Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...