spot_img

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ घाटी एक बार फिर बड़े सड़क हादसे की गवाह बनी। ‘मौत की घाटी’ के नाम से मशहूर इस खतरनाक घाटी में बीती रात रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि एक के बाद एक कुल 9 वाहन आपस में टकरा गये, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

भयानक टक्कर

हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। देखते ही देखते घाटी में लंबा जाम लग गया और लोग दहशत में आ गये। दुर्घटना में 5 फोर-व्हीलर, 2 कंटेनर और 2 ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। कई वाहनों के परखच्चे उड़ गये और सड़क पर मलबा बिखर गया।

जान का नुकसान नहीं

इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी राहत यह रही कि इतनी जोरदार टक्कर में जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुये हैं, जिनमें कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से चौपारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें : “कोई देखे या न देखे, तब भी सही काम करो, नौकरी से निकाले गये 1 हजार…

इसे भी पढ़ें : ओलों ने उजाड़ दिये खेत, किसानों की आंखों में छलके आंसू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चेन्नई में ‘विजय’और ‘कम्बोज’ थे, लेकिन वायरल हो गया ‘पुलिसवाला कम्बोज’…

इसे भी पढ़ें : चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी की बड़ी अपील, एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...