spot_img
spot_img

PM मोदी की बड़ी अपील, एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सिकंदराबाद की तपती दोपहर में PM नरेंद्र मोदी ने मंच से बड़ी अपील की है। PM मोदी ने चिंता जताते हुये कहा कि दुनिया युद्ध की आग में झुलस रही है और उसका असर सीधे आम आदमी की रसोई से लेकर जेब तक महसूस किया जा रहा है। रविवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित रैली में PM मोदी ने कहा कि “राष्ट्रीय हित में हमें संकल्प लेना चाहिये कि एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे, चाहे घर में कितने भी कार्यक्रम क्यों न हों।”

“सोना खरीदना मतलब विदेशी मुद्रा पर दबाव”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में सोने की खरीद पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। ऐसे समय में, जब दुनिया युद्ध और आर्थिक संकट से गुजर रही है, देश को अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। उन्होंने लोगों से भावुक अंदाज में कहा कि यह वक्त सिर्फ निजी सुख-सुविधा का नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में छोटे-छोटे त्याग करने का है।

पेट्रोल-डीजल और गैस बचाने की भी अपील

PM मोदी ने मंच से साफ कहा कि युद्ध का सबसे बड़ा असर ईंधन और खाद की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ता है, तब मुश्किलें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में हमें पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत संयम से करना चाहिये। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे जरूरत भर ही पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग करें ताकि देश की विदेशी मुद्रा भी बचे और वैश्विक संकट का असर कम हो।

‘देश को मजबूत बनाने में जनता भी भागीदार बने’

PM मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि युद्ध और वैश्विक संकट का असर आम लोगों पर कम पड़े, लेकिन यह लड़ाई सिर्फ सरकार अकेले नहीं लड़ सकती। उन्होंने नागरिकों से भी आगे आकर सहयोग करने और जिम्मेदार उपभोक्ता बनने की अपील की। उन्होंने साफ संकेत दिया कि आने वाले समय में वैश्विक हालात और कठिन हो सकते हैं, इसलिये देश को अभी से बचत और आत्मसंयम की राह पकड़नी होगी।

इसे भी पढ़ें : संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

इसे भी पढ़ें : बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में निकली यादगार कलश यात्रा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिहार में खत्म होगा विजिलेंस डिपार्टमेंट, DSP से लेकर SI तक अब…

इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में ‘गंदे खेल’ का खुलासा, ग्रामीणों ने मारा छापा, कई जोड़े मिले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...