spot_img

ओलों ने उजाड़ दिये खेत, किसानों की आंखों में छलके आंसू… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी के तापे गांव में बीते शनिवार की शाम आसमान से गिरे ओलों से किसानों के अरमान, सपने और महीनों की मेहनत उजड़ गई। कुछ देर की तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों को ऐसा रौंदा कि हरे-भरे तरबूज, खरबूज, टमाटर और मिर्च की फसल देखते ही देखते मिट्टी में मिल गई। जिन खेतों में कुछ घंटे पहले तक कमाई की उम्मीद लहलहा रही थी, वहां अब तबाही का सन्नाटा पसरा है। तापे गांव के किसान जगेश्वर महतो ने सात एकड़ में तरबूज लगाया था। उपेंद्र यादव ने बैंगन और खीरा की खेती की थी। रामनाथन बेदिया ने करेला, कद्दू, टमाटर और खीरा बोया था। वहीं सुरेंद्र यादव, प्रमेश्वर यादव, पंकज यादव और बालेश्वर मुंडा ने करीब दस एकड़ में तरबूज और मिर्च की खेती कर रखी थी। लेकिन शनिवार को मौसम ने ऐसी करवट ली कि सबकुछ तबाह हो गया। किसानों का कहना है कि इस बार उन्होंने साहूकारों और बैंकों से कर्ज लेकर खेती की थी। बीज, खाद, दवा, सिंचाई और मजदूरी में लाखों रुपये खर्च हुये थे। उम्मीद थी कि इस सीजन में अच्छी कमाई होगी और घर की हालत सुधरेगी। लेकिन ओलावृष्टि ने सारी उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। दुखी किसानों ने कहा कि “अब घर कैसे चलेगा, कर्ज कैसे चुकायेंगे, अगली खेती के लिये पैसा कहां से आयेगा?” सुनें क्या बोले दुखी किसान….

 

इसे भी पढ़ें : चेन्नई में ‘विजय’और ‘कम्बोज’ थे, लेकिन वायरल हो गया ‘पुलिसवाला कम्बोज’…

इसे भी पढ़ें : चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी की बड़ी अपील, एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

इसे भी पढ़ें : संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

इसे भी पढ़ें : बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...