spot_img

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध चेड़ी दाई धाम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्यद्वार का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर दानपेटी समेत नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिये पहुंचे तो टूटा ताला और फैला सामान देखकर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दानपेटी से नकदी गायब, लाखों के नुकसान की आशंका

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी में करीब 8 से 10 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मंदिर समिति अभी वास्तविक क्षति का आकलन कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया दान और पूजा से जुड़े कई कीमती सामान गायब हैं। घटना के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं की आंखों में गुस्सा भी था और दर्द भी।
कई महिलाओं ने रोते हुये कहा कि मां के दरबार को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। स्थानीय लोगों ने इस घटना को “आस्था पर हमला” बताते हुये पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस चोरों की खोज में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी की बड़ी अपील, एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

इसे भी पढ़ें : संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

इसे भी पढ़ें : बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में निकली यादगार कलश यात्रा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिहार में खत्म होगा विजिलेंस डिपार्टमेंट, DSP से लेकर SI तक अब…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...