spot_img
spot_img

“कोई देखे या न देखे, तब भी सही काम करो, नौकरी से निकाले गये 1 हजार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टाटा समूह के हाथों में आने के बाद एयर इंडिया कंपनी के CEO Campbell Wilson ने बड़ा खुलासा करते हुये बताया कि गुजरे तीन वर्षों में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को नैतिक उल्लंघन और नियम तोड़ने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया। CEO विल्सन ने कर्मचारियों को साफ संदेश देते हुये कहा कि “सही काम तब भी करो, जब कोई देख न रहा हो। ईमानदारी वही है, जब कोई निगरानी न कर रहा हो और फिर भी आप सही काम करें।” उन्होंने बताया कि हर साल सैकड़ों कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी पड़ रही है क्योंकि वे कंपनी के नियमों का पालन नहीं कर रहे।

सामान की तस्करी से लेकर फ्री बैगेज तक का खेल

जांच में कई चौंकाने वाले मामले सामने आये हैं। कुछ कर्मचारी कथित तौर पर सामान की तस्करी, अतिरिक्त बैगेज पर शुल्क न लेना, कर्मचारी लीजर ट्रैवल सिस्टम (ELT) का गलत इस्तेमाल जैसी गतिविधियों में शामिल पाये गये। सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ ELT सिस्टम में ही 4000 से अधिक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। इसके बाद कंपनी ने कई कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया और सिस्टम में सुधार शुरू किया।

एअर इंडिया में खर्चों पर ‘कैंची’

एक तरफ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो रही है, तो दूसरी तरफ कंपनी आर्थिक दबाव से भी गुजर रही है। Air India ने हाल के दिनों में कई खर्चों में कटौती शुरू की है। इसमें कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि रोकना, गैर-जरूरी खर्चों में कटौती, संचालन खर्च घटाना जैसे कदम शामिल हैं।

22 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान

रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया समूह को वित्त वर्ष 2026 में 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक हालात को देखते हुये कंपनी ने कर्मचारियों को “मुश्किल समय” के लिये तैयार रहने की चेतावनी भी दी है।

नई उड़ान से पहले अंदरूनी सफाई

टाटा समूह एयर इंडिया को दुनिया की बड़ी एयरलाइनों की कतार में खड़ा करना चाहता है। लेकिन उससे पहले कंपनी अंदरूनी अव्यवस्थाओं और अनुशासनहीनता पर सख्ती से लगाम कसने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : ओलों ने उजाड़ दिये खेत, किसानों की आंखों में छलके आंसू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चेन्नई में ‘विजय’और ‘कम्बोज’ थे, लेकिन वायरल हो गया ‘पुलिसवाला कम्बोज’…

इसे भी पढ़ें : चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी की बड़ी अपील, एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

इसे भी पढ़ें : संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...