spot_img

चेन्नई में ‘विजय’और ‘कम्बोज’ थे, लेकिन वायरल हो गया ‘पुलिसवाला कम्बोज’…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चेन्नई शहर रविवार को दो रंगों में रंगा हुआ था। एक तरफ चेपॉक स्टेडियम में पीली जर्सी पहनकर फैंस चिल्ला रहे थे, तो दूसरी तरफ राजनीति के मंच पर अभिनेता से नेता बने थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। पूरा शहर क्रिकेट और राजनीति के इस अनोखे संगम का गवाह बन रहा था। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया ने ऐसा ‘ट्विस्ट’ पकड़ा कि लोग मैच छोड़ मोबाइल स्क्रीन पर हंसते नजर आये। दरअसल, विजय के शपथग्रहण समारोह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। फोटो में मुख्यमंत्री विजय के पास खड़ा एक सिक्योरिटी ऑफिसर हूबहू चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज जैसा दिख रहा था। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया ने तुरंत उसे “पुलिसमैन कम्बोज” बना दिया। किसी ने लिखा, “CSK का गेंदबाज अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में!” तो किसी ने मजाक उड़ाते हुये कहा कि “मैच से पहले सरकारी ड्यूटी निभा रहे हैं कम्बोज!”

अश्विन भी मजाक में कूद पड़े

मामला इतना वायरल हुआ कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑफ स्पिनर Ravichandran Ashwin भी खुद को रोक नहीं पाये। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजेदार टिप्पणी करते हुये लिखा, “नौकरी सबसे पहले है, लेकिन लखनऊ के खिलाफ चेन्नई की जीत वाले दिन ये कुछ ज्यादा हो गया। कैब पकड़ो और जल्दी मैदान पहुंचो अंशुल कम्बोज!” अश्विन का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस मीम्स की बारिश करने लगे।

CSK ने भी लिया मजे का पूरा आनंद

सोशल मीडिया पर चल रही इस ‘कम्बोज कॉमेडी’ में खुद Chennai Super Kings भी पीछे नहीं रही। फ्रेंचाइजी ने अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी का वीडियो पोस्ट करते हुये लिखा, “चिंता मत करिये, कम्बोज यहीं हैं!” बस फिर क्या था… फैंस के बीच हंसी का नया ओवर शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें : चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी की बड़ी अपील, एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

इसे भी पढ़ें : संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

इसे भी पढ़ें : बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में निकली यादगार कलश यात्रा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...