SIMDEGA(RAJESH SINGH): मां और पत्नी के सामने संजू प्रधान को जिंदा जला देने में शामिल मुख्य संदेही गुनहगार ग्राम प्रधान सुबन बुढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सिमडेगा पुलिस ने ठेठईटांगर थाना क्षेत्र से पकड़ा। गिरफ्तार सुबन सिमडेगा के बंबलकेरा का ग्राम प्रधान है। सिमडेगा के एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि संजू प्रधान को जिंदा जलाने में ग्राम प्रधान सुबन की अहम भूमिका थी। इस कांड में शामिल और नामजद गुनहगारों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सबकी पहचान कर ली गई है। इस मामले में अबतक 7 लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इस कांड में शामिल अन्य गुनहगारों की तलाश में पुलिस की कई टीम उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस कांड को लेकर राज्य में सियासत गरमा गई है। भाजपा के कुछ दिग्गज नेताओं ने संजू प्रधान की नृशंस हत्या को एक गहरी साजिश बताया है। वहीं मारे गये संजू प्रधान की पत्नी सपना का कहना है कि ग्राम प्रधान सुबन ही झूठ बोलकर उनके पति को घर से ले गया था। बाद में उसके सामने ही उसके पति को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर उसे जिंदा जलाकर मार डाला।
इसे भी पढ़ें :बिहार में ओमिक्रॉन ब्लास्ट: विदेश से आए 32 लोगों की जांच में 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें :बिहार में SSP की कार से मिली 3 सौ लीटर विदेशी शराब, ऐसे खुला राज
इसे भी पढ़ें :रौशन जी से मिला और बन गया खूंखार उग्रवादी, देखिये कैसे…
इसे भी पढ़ें : पापा को किया मैसेज, लिखा- सॉरी मैं बहुत बड़ा गलती किया, और फिर…
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों दी जाती है शैंपू से दो बार बाल धोने की सलाह
इसे भी पढ़ें : LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा डबल फायदा, चेक करें डीटेल्स
इसे भी पढ़ें : एक ही रात दो कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, सनसनी
इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ लेकर भाग गया, फिर देखिये बैंक ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : कोरोना पॉजिटिव ऐसे करेंगे वोटिंग, घर पहुंचेगा…
इसे भी पढ़ें : CM HEMANT SOREN की पत्नी कोरोना संक्रमित,परिवार के 4 समेत 5 POSITIVE
इसे भी पढ़ें :सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…










