Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को रांची के DC और रांची पुलिस कप्तान की संयुक्त अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों से जुड़े लोगों, सामाजिक प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाये रखते हुये मुहर्रम मनाने की अपील की।
संवेदनशील इलाकों पर रहेगी विशेष नजर
बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की विशेष पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जायेंगी। बदलते दौर में सोशल मीडिया की भूमिका को देखते हुये बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अफवाह, भ्रामक सूचना या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जायेगी। मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों और बढ़ती भीड़ को देखते हुये यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये विभिन्न स्तरों पर समन्वय की रणनीति तैयार की गई।
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…
इसे भी पढ़ें : बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…
इसे भी पढ़ें : मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…










