spot_img

गुलेल के दम पर 30 लाख की लूट… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : गुलेल के दम पर चोर उचक्के एक डॉक्टर के घर सेंधमारी कर वहां से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर, दो लाख कैश और कुछ अन्य कीमती सामान बटोर कर ले गये। चोर घर के अंदर करीब सवा तीन घंटे तक रहे और एक एक कमरे में तांक झांक कर कीमती सामान बटोर लिये। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह सनसनीखेज वारदात डॉ रजनीश कुमार सिंह के घर में हुई। डॉ सिंह का घर दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले में है।

भीषण चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो देखा गया कि नकाबपोश चोर घर का मेन गेट तोड़ कर अंदर घुसे। वहीं एक-एक कर सभी कमरों में ताक झांक की। घर में रखे कीमती जेवर, रुपये और अन्य सामान बटोर लिये। हैरान करने वाली बातें यह है कि चोर करीब सवा तीन घंटे तक घर के अंदर ही रहे। इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि चोर बेखौफ होकर पूरे घर में चोरी कर रहें है। सबके हाथ में हथियार के नाम पर गुलेल थामें हुये हैं। अपने चप्पल को चोरों ने अपनी कमर में बांध रखा है। जाते-जाते चोरों ने सीसीटीवी का डीवीआर समझ कर वाई-फाई को उखाड़ लिया और अपने साथ लेकर चल दिये। फुटेज में यह भी दिखा है कि चोर डाइनिंग टेबल पर आपस में जेवर और रुपये का बंटवारा करते नजर आये। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें : अदावत में बगावत : खेल ऐसा खेला, चकरा गई पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हे-हे मत आ इधर मत आ… बोलते रह गये लोग, उफनाती नदी में बह गया संतोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पत्नी नहीं लगी खूबसूरत तो दे डाली सुपारी, पर ये क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस

इसे भी पढ़ें : UP में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : धनबाद के ज्वेलरी दुकान में 10 लाख की डकैती… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...