Ramgarh : “हे-हे मत आ इधर मत आ… उधरे रहो” लोग ऐसा बोलते रह गये पर संतोष नहीं माना। वह पानी की तेज बहाव के बीच पुल पार करने की कोशिश करता रहा। नदी के दोनों तरफ लोग थे और संतोष पुल के बीच में पहुंच गया था। लोगों के लाख मना करने पर भी वह पुल पार करने लगा। पर नदी के पानी की धार ऐसी कि वह संभल नहीं सका देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव में बह गया। कुछ पल तक तो वह उफनते पानी में ऊपर-नीचे होते रहा, पर फिर जलमग्न हो गया।
यह घटना शनिवार सुबह झारखंड के रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी पर बने छिलका पुल की है। शनिवार की सुबह 35 साल के संतोष मांझी नदी पार कर मंदिर परिसर की ओर आ रहा था। वह गोला प्रखंड के पिपराजरा गांव का रहने वाला है। जब बीच पुल पर पहुंचा तो डगमगाने लगा। लोग उसे इस पुल को पार करने से मना कर रहे थे। पर वह किसी की नहीं सुन रहा था। अचनाक बैलेंस बिगड़ा और वह बह गया। बहाव इतना तेज था कि किसी के कुछ समझने से पहले ही संतोष आंखों से ओझल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार संतोष मांझी को देख ऐसा लग रहा था कि वह नशे की हालत में था।
यहां याद दिला दें कि बीते शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के बाद भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण भैरवा डैम को खोला गया। मंदिर न्याय समिति द्वारा बार-बार माइक से अलाउंस किया जा रहा है कि नदी के किनारे कोई भी नहीं जाएं, काफी खतरा है। लेकिन श्रद्धालु इस अनाउंमेंट को अनसुना कर दे रहे।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान भूल कर भी न करें ये गलती वरना…
इसे भी पढ़ें : पत्नी नहीं लगी खूबसूरत तो दे डाली सुपारी, पर ये क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में सनसनी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कम्प… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस















