spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

UP में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

UP : यूपी के बाराबंकी में आज सुबह तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास हुआ। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग लहूलुहान हो गये। जख्मी लोगों को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में 6 की हालत बेहद नाजुक है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्रथम दृष्ट्या जो मामला सामने आया है उसके अनुसार, यह हादसा आज यानि शनिवार सुबह उस वक्त हुआ जब एक  डबल डेकर बस जनपद बहराइच के रुपैडीहा से गोवा के लिए जा रही थी, उसी समय महंगूपुर गांव के पास पंक्चर हो गई। बस को सड़क किनारे रोककर ड्राइवर इसका टायर बदल रहा था। ठीक उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग बस में सो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोसों दूर तक इसकी आवाज सुनायी दी। हादसे के बाद वहां चीख-चीत्कार मच गयी। बस में 150 के करीब यात्री सवार थे। यह सभी नेपाल के रहने वाले हैं और रोजी-रोटी कमाने गोवा जा रहे थे। मौके पर रामगढ़ थाना की पुलिस पहुंची। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने कहा कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि 6 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, बाकी पैसेंजर्स का यहीं इलाज किया जा रहा है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में प्रेम थारू, शीतल थारू, चक्र बहादुर बाली तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। लोगों को नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है।

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान भूल कर भी न करें ये गलती वरना…

इसे भी पढ़ें : पत्नी नहीं लगी खूबसूरत तो दे डाली सुपारी, पर ये क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में सनसनी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कम्प… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...