Bihar : बिहार के भोजपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की सुपारी दे डाली। उसने बतौर सुपारी बदमाशों को 2 लाख रुपये दिये। काम को अंजाम देने के लिहाज से बीते बुधवार को बदमाशों ने पति-पत्नी दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में पत्नी के साथ-साथ पति को भी गोली लग गयी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति-पत्नी पर जानलेवा हमले की खबर पुलिस तक पहुंची। भोजपुर आरा सदर क्षेत्र के डीएसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम बदमाशों की खोज में जुट गयी। टीम को बदमाशों के बारे में गुप्त सूचना मिली। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कांड में शामिल 2 आरोपियों श्रीकांत गुप्ता और नवनीत कुमार तिवारी को उनके घर से दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों गुनहगार टूट गये। उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उत्तम कुमार विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी संध्या देवी को मारने के लिए उन्हे 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी। उन्होंने संध्या देवी को टारगेट करके ही गोली चलायी थी। लेकिन इस गोलीबारी में पति उत्तम कुमार विश्वकर्मा भी घायल हो गया। बदमाशों के पास से पुलिस ने कांड में इस्तेमाल 1 देसी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल को भी जब्त किया हैं।
पुलिस ने आरोपी पति उत्तम कुमार विश्वकर्मा को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जब आरोपी पति से अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रचने के बारे में पूछताछ की, तो कारण जान पुलिस का माथा ठनक गया। आरोपी पति ने पुलिस को कहा कि उसकी बीवी सुंदर नहीं इसलिए उसने ऐसा किया।
इधर जख्मी पत्नी संध्या देवी ने पुलिस को बताया कि उसे अपने पति पर पहले से ही शक था। संध्या ने कहा कि हमेशा उसका पति गोरी लड़कियों को देखता है। कहता है कि गोरी लड़कियां उसे अच्छी लगती हैं। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। उनके डेढ़ साल के जुड़वा बेटे हैं लेकिन पति ने कभी ख्याल बच्चों पर ध्यान नहीं दिया।
कांड का खुलासा करते हुये एसपी संजय कुमार ने बताया कि 31अगस्त की देर शाम उत्तम कुमार विश्वकर्मा और उनकी पत्नी संध्या देवी रेस्टोरेंट में खाना खाकर वापस आ रहे थे, तभी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव अख्तियारपुर के पास उन पर हथियार से लैस बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये।
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में सनसनी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कम्प… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खूंटी में ट्रिपल मर्डर की वजह आयी सामने, देखें क्या || डेड बॉडी बोह कर ले गयी पुलिस








