spot_img
spot_img
spot_img

तबाह होने से बच गई झारखंड की 11 बेटियों की जिंदगी, देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड के युवा और जांबाज CM हेमंत सोरेन की रहमत क्या बरसी पाकुड़ और साहिबगंज की 11 बेटियों की जिंदगी तबाह और बर्बाद होने से बच गई। सीएम के कड़े तेवर के चलते पाकुड़ की सात और साहिबगंज की चार बेटियों को बेंगलुरु से मुक्त करा लिया गया।  राज्य बाल अधिकार और संरक्षण आयोग की टीम आज बेंगलुरु से रेस्क्यू कराई गईं पहाड़िया जनजाति की 11 नाबालिग बच्चियों को लेकर रांची लेकर । बच्चियों की सकुशल रेस्क्यू कराने में राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस प्रशासन एवं राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष – श्रम विभाग की टीम का अहम योगदान रहा।

प्रेमाश्रय, रांची में रखी गई है सभी बच्चियां

साहिबगंज और पाकुड़ जिले की रहने वाली इन सभी बच्चियों को फिलहाल प्रेमाश्रय बालिका गृह, रांची में रखा गया है। मनरेगा आयुक्त – सह- निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, राजेश्वरी बी ने यहां इन बच्चियों से मुलाकात कर उनसे पूरी जानकारी ली। अब जिला बाल संरक्षण अधिकारी , रांची इन सभी बच्चियों को कल इनके साहिबगंज और पाकुड़ जिले में स्थित उनके घर ले जाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

क्या है पूरा मामला

ज्ञात हो कि पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना क्षेत्र से 25 व्यक्ति इस वर्ष 7 जनवरी को बेंगलुरु गए थे। इनमें एक बालक समेत 11 नाबालिग बच्चियां भी शामिल थीं। इनमे सात पाकुड़ और चार साहिबगंज जिले की रहने वाली थी। इनके नाबालिग होने की बात सामने आने पर बेंगलुरु पुलिस ने सभी को सीडब्ल्यूसी, बेंगलुरु के सुपुर्द कर दिया। सीडब्ल्यूसी की जांच में पता चला कि ये सभी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुईं हैं। ऐसे में सीडब्ल्यूसी, बेंगलुरु ने इन सभी बच्चियों को वापस उनके घर भेजने के लिए डीसीपीओ और बेंगलुरु पुलिस से संपर्क किया । इसके उपरांत उन्होंने रांची के जिला बाल संरक्षण अधिकारी से संपर्क साध पूरी जानकारी दी। इसके बाद राज्य बाल अधिकार और संरक्षण आयोग के द्वारा इन सभी बच्चियों को वापस लाने की सारी प्रक्रिया पूरी की गई।

इसे भी पढ़ें :चांद में लगा ग्रहण, यहां देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में भी दिखेगा Cyclone मोचा का असर, पढ़ें IMD का नया अपडेट

इसे भी पढ़ें :काफिला रुकवा BJP सांसद पर तान दी पिस्टल…

इसे भी पढ़ें : जंगली हाथियों का कहर, खत्म कर डाला पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : चंद्र ग्रहण आज, 130 साल बाद बना महासंयोग

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में आई बच्चियों का हो गया यह हाल…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : शरद पवार ने इस्तीफा वापस लेने का किया ऐलान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : एक-एक कर बिछती चली गई ला’शें, Shoo’tout का LIVE वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC छवि रंजन गिरफ्तार!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...