spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पंजाब में प्री-प्राइमरी टीचरों की होगी भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
  • उम्मीदवारों को 12वीं में कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी
  • 10वीं के स्तर पर पंजाबी एक विषय के रूप में पढ़ा हुआ होना चाहिए

 नई दिल्ली : सरकारी स्कूलों में प्राइमरी स्तर पर शिक्षक भर्ती के बड़े अवसरों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। पंजाब सरकार के स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा हाल ही जारी प्री-प्राइमरी टीचर के 8393 पदों पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2020 से शुरू है। आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर तक चलेगी। पंजाब प्री-प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया विभाग के एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, educationrecruitmentboard.com पर पूरी की जानी है।

कौन कर सकता है आवेदन?

स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा 23 नवंबर 2020 को जारी पंजाब प्री-प्राइमरी टीचर भर्ती अधिसूचना (सं.2020299562) के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण और नर्सरी टीचर एजुकेशन में डिप्लोमा प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 12वीं में कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को 10वीं के स्तर पर पंजाबी एक विषय के रूप में पढ़ा हुआ होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु आवेदन आरंभ होने की निर्धारित तिथि यानी 1 दिसंबर 2020 को 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है।

इसे भी पढ़ें : बनिए ग्रामीण डाक सेवक, पाइए 10,000 Per month

आवेदन शुल्क

पंजाब प्री-प्राइमरी टीचर भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित 1000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये ही है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा।

चयन का प्रोसेस

पंजाब प्री-प्राइमरी टीचर भर्ती अधिसूचना 2020 के अनुसार इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाना है। अधिक जानकारी के लिए उपर दिये गये अधिसूचना के लिंक पर जाएं।

इसे भी पढ़ें : NET का निकला रिजल्ट, ऐसे देखें सकते हैं परिणाम

इसे भी पढ़ें :

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...

₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख...

परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Kohramlive : भारी हंगामे के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: