spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा ये डिस्काउंट…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिये Redmi ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है। चीन में लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद अब यह फोन भारतीय ग्राहकों के लिये भी उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने भारतीय मॉडल में लगभग वही फीचर्स दिये हैं, जो चीन में पेश किये गये थे। बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और नये प्रोसेसर के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगा। Redmi Note 17 5G को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।इसके वेरिएंट, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज — ₹27,999 एवं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज — ₹30,999 हैं। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत SBI, Axis Bank और Kotak क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। फोन की पहली बिक्री 12 अगस्त से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon और Xiaomi के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।  Arctic Blue, Dark Night, Starlight Purple, 6.9 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।  Redmi Note 17 5G में बड़ा 6.9 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

खास फीचर्स

120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, HydroTouch 2.0 फीचर। कंपनी के अनुसार, HydroTouch 2.0 की मदद से हल्के गीले हाथों से भी स्क्रीन का इस्तेमाल बेहतर तरीके से किया जा सकता है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 8GB तक RAM, 256GB तक स्टोरेज विकल्प, माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक स्टोरेज विस्तार का सपोर्ट मिलता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिये इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और 10,416 वर्ग मिलीमीटर ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।

Android 16 और लंबे अपडेट का वादा

Redmi Note 17 5G में Xiaomi का नया HyperOS 3, जो Android 16 पर आधारित है, दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स को 4 साल तक Android OS अपडेट
6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। फोन में 50MP कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिये फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा फीचर्स: 50MP प्राइमरी कैमरा, 2x डिजिटल जूम सपोर्ट, 8MP फ्रंट कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिये IP65 रेटिंग मिली है। इस वजह से यह सामान्य परिस्थितियों में बेहतर सुरक्षा देने का दावा करता है।

इसे भी पढ़ें :

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

आदिवासी महोत्सव में फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, मास्टर क्लास का आयोजन

Ranchi : झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) आदिवासी...

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

आदिवासी महोत्सव में फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, मास्टर क्लास का आयोजन

Ranchi : झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) आदिवासी...

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...